{"_id":"e0f888bb1031302e4f0c27d9537440b4","slug":"jaat-high-school-society-election-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 उम्मीदवार मैदान में, 17 को होगा चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 उम्मीदवार मैदान में, 17 को होगा चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट हाईस्कूल सोसाइटी के प्रधान, उपप्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के 11 सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन तक 33 नामांकन दाखिल हुए। दो अलग-अलग पैनल से दो प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए।
एक पैनल में रघुबीर सिंह ढुल ने प्रधान पद के लिए अपना नामांकन भरा तथा दूसरे पैनल से रणबीर सिंह ने प्रधान पद का पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिकारी एसडीएम कलायत आरके सिंह और रामकिशन ढांडा ने दोनों प्रधान पद के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र की रसीद सौंपी।
पहले गुट के रघुबीर सिंह के पैनल में गुरमेल सिंह उपप्रधान, जोगेंद्र सिंह सचिव तथा उमेश कुमार ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया तो इसी पैनल में 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए जिन उम्मीदवारों ने नाम भरे उनमें रोहताश सिंह, राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, डॉ. मोकम सिंह, हजारी सिंह, सतीश कुमार, सतबीर, रामनिवास, सुभाष चंद, गौरव, वीरेंद्र, नरेंद्र कुमार व सुरेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
दूसरे गुट के पैनल में प्रधान पद के लिए रणबीर सिंह द्वारा भरे गए नामांकन के साथ उपप्रधान पद के लिए संदीप कुमार, सचिव कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए रामपाल सिंह ने नामांकन भरा। इस पैनल द्वारा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में सतनारायण, राधाकिशन, रामचंद्र, बलबीर सिंह, बलिंद्र सिंह, जसवंत सिंह, रणबीर श्योकंद, कपूर सिंह, राजेंद्र सिंह, सेवा सिंह, सुरेंद्र कुमार व धर्मपाल नैन शामिल थे।
चुनाव अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 24 दिसंबर को शाम चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चार जनवरी को चुनाव चिह्न बांटे जाएंगे। 17 जनवरी को चुनाव होगा।
22 नवंबर को जाट कॉलेज के करीब 9500 सदस्यों ने 75 कॉलेजियम सदस्य चुने थे। इन 75 कॉलेजियम सदस्यों में से अब प्रधान सहित कार्यकारिणी का चयन होना है। पूर्व में इनेलो समर्थित गुट एवं कांग्रेस समर्थित गुट द्वारा अपने-अपने पक्ष में बहुमत होने का दावा किया था। अब दो पैनल मैदान में आ गए हैं। 17 जनवरी को फैसला होगा कि कौन से गुट का दावा सही था।