फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jaat high school society election

एक गुट ने घोषित किया उम्मीदवारों का पेनल

Mon, 21 Dec 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 21 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
कई दिन से लगाए जा रहे कयास के बाद जाट हाईस्कूल सोसाइटी चुनाव के लिए एक गुट ने अपने पैनल के उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पैनल में शामिल उम्मीदवारों के चयन में कई समीकरणों को ध्यान में रखा गया है। दूसरा गुट आज अपने पैनल के उम्मीदवारों का एलान कर सकता है।
विज्ञापन


इस गुट द्वारा जाट हाईस्कूल सोसाइटी के प्रधान पद के लिए रघुवीर ढुल को, उपप्रधान पद के लिए गुरमेल सिंह ठेकेदार, सचिव पद के लिए जोगेंद्र फौजी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए उमेश बूरा के नाम पर मुहर लगाई है। साथ ही 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए भी नामों की घोषणा की है। कार्यकारिणी के लिए जो नाम तय हुए हैं, उनमें हजारी लाल कसान, राजेंद्र चहल हरिपुरा, गौरव मानस, डॉ. मोकम सिंह, सतीश छातर, मा. रामचंद्र बालू, बलबीर हजवाना, दलबीर नैन चीका, सतबीर चंदाना, नरेंद्र जैलदार बड़सीकरी, रामनिवास कैलरम शामिल हैं।
विज्ञापन


लाल सिंह गुहणा ने बताया कि पिछले दिनों जाट हाईस्कूल सोसाइटी के चुनाव में सर्वसम्मति बनाने के लिए जाट धर्मशाला में हुई महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व खाप पंचायत नफे सिंह नैन की अगुवाई में गठित की गई सात सदस्यीय कमेटी ने चुनाव के लिए पंचायती उम्मीदवारों का पैनल घोषित किया है। निर्माणाधीन जाट धर्मशाला में सात सदस्यीय कमेटी के सदस्यों ने 17 जनवरी को होने वाले जाट हाईस्कूल सोसाइटी के चुनाव के लिए पंचायती उम्मीदवार घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल सिंह शास्त्री ने इन सभी पंचायती उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की है। इस मौके पर सज्जन सिंह ढुल, ईश्वर नैन, गंगा राज करोड़ा, जगदीश पाई सरपंच, प्रताप गुहणा, कैप्टन हरिकेश कसान, साधू राम कामरेड कौलेखां, धर्मवीर कौलेखां, जाट धर्मशाला के प्रधान शंकर संधू, बनी सिंह संधू, जयकिशन मान सहित भारी संख्या में जाट नेता मौजूद रहे।

दूसरी ओर बलवान सिंह कोटड़ा ने कहा कि उक्त पैनल के चयन में कुछ कॉलेजियम सदस्यों के बिना पूछे नाम दिए गए हैं। कोटड़ा ने कहा कि मंगलवार को उनकी ओर से भी पैनल का एलान किया जाएगा।
प्रधान सहित कार्यकारिणी का होना है चुनाव

22 नवंबर को हुए चुनाव के बाद 75 कॉलेजियम सदस्य प्रधान सहित उपप्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष के अलावा 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। इसके लिए वोटिंग की तिथि 17 जनवरी निर्धारित की गई है।


अग्रणी संस्था है जाट स्कूल सोसाइटी
शहर में जाट स्कूल सोसाइटी अग्रणी शिक्षण संस्था है। जो इस समय जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाइन स्टार पब्लिक स्कूल, जाट बीएड कॉलेज, जाट पालीटेक्निक कॉलेज एवं जाट डिग्री कॉलेज जैसी संस्थाओं का संचालन कर रही है। प्रदेश भर में संस्था के करीब 9500 से ज्यादा सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed