फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jaat aandolan, protest, people, kaithal

जिला पार्षद अंजु जागलान ने दिया समर्थन, आज आएंगे अभय चौटाला

Tue, 07 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 07 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
jaat aandolan, protest, people, kaithal
जाट आरक्षण संघर्ष समिति का धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा नौंवे दिन भी आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर धरना जारी रहा। सोमवार को धरने की अध्यक्षता रामभज कश्यप तारागढ़ ने की। साथ ही जिला पार्षद अंजु जागलान ने धरनास्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। वहीं समिति के अनुसार मंगलवार दोपहर को विपक्ष के नेता अभय चौटाला धरने में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान सिंह कोटड़ा व जिला प्रधान प्रवीण किच्छाना ने कहा कि कोर्ट में आरक्षण पर स्टे का बहाना बनाकर सरकार जाटों को बेवकूफ बनाना चाहती है। सरकार की यदि मंशा साफ हो तो आरक्षण दिया जा सकता है। इसके लिए नौंवी सूची में डालकर इसका प्रावधान देना होगा। सरकार जाटों के धैर्य की परीक्षा ना ले। अन्यथा सरकार को काफी महंगा पड़ेगा। मंगलवार से गांव दर गांव समर्थन जुटाया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकरिणी के सदस्य संजय जागलान व प्रेस प्रवक्ता भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की ओर उंगली उठी तो सारा समाज सड़कों पर आ जाएगा।
विज्ञापन

समर्थन देने पहुंची जिला पार्षद अंजु जागलान ने सरकार से समाज की मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी सूरत में संघर्ष में पीछे नहीं हटेंगी। जोगी राम मलिक व मा. अजमेर सिंह ने कहा कि यदि सरकार जाट समाज की आरक्षण की मांग को 11 फरवरी तक पूरा नहीं करती तो वे 12 फरवरी से चार अन्य जगहों पर धरने स्थापित करेंगे। धरने पर मंच संचालन सोनू बांगड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर समिति के जिला प्रधान प्रवीन किच्छाना, बलवान कोटड़ा, मास्टर सुंदर लाल भाणा, रामकला, सुबे सिंह, गजे सिंह, होशियार सिंह, मियां सिंह, रणधीर सिंह, प्रेम मलिक, रतन सिह, चमेला राम, बलबीर सिंह सहित जाट समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

इनेलो व जाट समाज के नेता संजय जागलान ने बताया कि मंगलवार दोपहर विपक्ष के नेता अभय चौटाला धरने पर पहुंचेंगे और समर्थन करेंगे।

प्रशासन स्थिति पर रखे है नजर
एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में पूरी तरह से कानून व्यवस्था कायम है। धरने को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। जो भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी धरने को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। उनके बारे में संबंधित विभागों को अवगत करवाया जा रहा है। पूर्व में एक जेबीटी शिक्षक से जवाब मांगा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed