फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   jaat aandolan, people gone delhi, protest, 550 people, kaithal

राजौंद से दिल्ली के लिए 550 से अधिक लोगों ने किया कूच

Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Thu, 02 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
jaat aandolan, people gone delhi, protest, 550 people, kaithal
देवबन और भागल में जारी रहा धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली में संसद घेराव के लिए अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले जाट समाज के करीब 550 से अधिक की संख्या में लोग 50 गाड़ियों में राजौंद अनाज मंडी से रवाना हुए। वहीं गांव देवबन कैंची चौक व भागल में समाज की ओर से धरना वीरवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


वीरवार सुबह अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के बैनर तले जाट समाज के लोग राजौंद अनाज मंडी से दिल्ली के जंतर मंतर की और कूच किए। जाट समुदाय के लोग दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने के लिए बलवान कोटड़ा व प्रवीण किच्छाना की अध्यक्षता में रवाना हुए। सुबह 7 बजे से ही राजौंद अनाज मंडी में जाट समुदाय के लोग एकत्रित होना शुरू हो गए थे। प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने बताया कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया गया है। अब आगे की रणनीति में 20 मार्च को हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान से 50 लाख के लगभग जाट समुदाय के लोग दिल्ली का घेराव करेंगे। यह लड़ाई अब उस समय तक जारी रहेगी जब तक जाटों को उनका हक नहीं मिल जाता। इस दौरान शमशेर, रत्न चंदाना, रणधीर चहल, प्रेम मलिक, रणधीर किच्छाना, कुलबीर, शमशेर मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरी ओर गांव देवबन कैंची चौक पर दिए जा रहे धरने की अध्यक्षता हवान सिंह कुराड़ ने की। कार्यकारिणी सदस्य सोनू बांगड़ सौंगल ने बताया कि जाट समाज अपनी मांगों को लेकर एकजुट है। इस अवसर पर सुभाष मटौर, दलिय देवबन, भाना देवबन, रामवस्वरुप, जोगी राम, शीशराय बालू, जोगिंद्र कसान, जोगिंद्र कुराड़, नवीन लांबा खेड़ी, लिछमन कुराड़, कर्मबीर माजरा, अमरजीत सौंगरी, होशियार प्यौदा, आभे राम संडील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागल में धरने के पहले दिन नहीं जुटी खास भीड़
गुहला-चीका। जाटों को आरक्षण देने की मांग को लेकर गांव भागल में शुरू हुए धरने में पहले दिन कोई खास भीड़ नहीं जुटी। यह धरना अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघष समिति के जिला स्तरीय नेताओं की पहल पर शुरू किया गया है। विदित रहे कि बुधवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेताओं ने गुहला चीका आकर जाट समुदाय के स्थानीय वरिष्ठों के साथ एक बैठक की थी। इसी बैठक में भागल में निरंतर धरना शुरू करने का फैसला किया गया था। भागल में धरना शुरू होने के बाद जाटों का जिला कैथल में दूसरा और गुहला में पहला धरना है। वरिष्ठ जाट नेता मियां सिंह जाजनपुर ने कहा कि जाट हठ के आगे राज हठ टिक नहीं पाएगा। इनेलो हलका अध्यक्ष व पूर्व सरपंच भूपेंद्र सिंह जैलदार ने कहा कि जिस प्रकार धरने को समर्थन मिल रहा है, उसके चलते अब धरने को विस्तृत रूप दिया जाएगा और इसमें महिलाओं की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर राजा राम, कर्ण सिंह, सुभाष चंद, मास्टर सुंदर लाल, राजू बलबेहड़ा, नर सिंह, रामकला, जसविंद्र, सतपाल, करनैल पूनिया, राम सिंह, दर्शन सिंह, जोगी राम, जवाहर लाल, ज्ञान चंद एडवोकेट, राम सिंह व गुरमेल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed