{"_id":"58b46f9e4f1c1bbf56831f64","slug":"jaat-aandolan-one-month-of-protest-people-gathring-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से दो जगह धरने, दो मार्च को दिल्ली कूच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से दो जगह धरने, दो मार्च को दिल्ली कूच
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते जाम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा गांव देवबन कैंची चौक पर दिए जा रहे धरने को सोमवार को पूरा एक माह हो गया। 30वें दिन धरने की अध्यक्षता मास्टर सुंदर लाल सेरहधा ने की। वहीं जाट संघर्ष समिति द्वारा 1 मार्च से दो जगह धरने दिए जाएंगे। साथ ही 2 मार्च के दिल्ली कूच के लिए समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है।
समिति के जिला प्रधान प्रवीन किच्छाना, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय जागलान ने बताया कि 2 मार्च दिल्ली पहुंचकर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले दिल्ली के जंतर मंतर में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें यूपी, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे।
समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा ने बताया कि सरकार जाट समाज के साथ पांच जातियों की ज्यादा परीक्षा न ले। पिछले 30 दिनों से लगातार शांतिपूर्ण धरने चल रहे हैं। अगर समय रहते हरियाणा व केंद्र सरकार ने इन जातियों के खिलाफ बोले जा रहे अशब्दों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया आगे गड़बड़ी की जिम्मेवारी सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि एक मार्च कैथल, जींद, भिवानी, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, मेवात और पंचकूला सहित दस जिलों में दो जगहों पर धरने शुरू किए जाएंगे। इस मौके पर सरपंच रत्न सिह, पंच सूबे सिह, राममेहर, नरेश, दिनेश जाखौली, महावीर, चंद्रभान, भरत सिंह बैनीवाल, सुभाष मटौर, सोनू बांगड़, रामसरुप सरपंच, धीरा सरपंच, मास्टर अजमेर, राजेश, बलबीर एसडीओ, प्रेम मलिक, मास्टर अजमेर हरसौला, सुभाष, सोनू बांगड़, बलजीत चंदाना, जोगेंद्र कसान, राजा किच्छाना, रणधीर, मनफूल सिह, रत्न, पंजाब सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर प्रशासन दिन भर धरने पर नजर बनाए रहा तथा पुलिस बल भी तितरम पुलिस थाने के आस-पास तैनात रहा।