फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ITI: Hasty choice proved costly

आईटीआई : जल्दबाजी में भरा विकल्प पड़ा भारी

Wed, 03 Jul 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
ITI: Hasty choice proved costly
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जल्दबाजी में फार्म में भरी गई कोर्स का विकल्प भारी पड़ता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को अब अलॉट की गई सीट में दाखिला न लेने तथा दूसरी कोर्स में विकल्प भरने के लिए 500 रुपये जुर्माना अदा करना होगा।

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सात जून से 25 जून तक ऑनलाइन फार्म भरने का शेडयूल जारी किया गया था। इसके बाद 28 जून को पहली मेरिट लिस्ट कम सीट अलाटमेंट जारी की गई थी। इसमें आईटीआई में प्राप्त सीट अनुसार करीब 60 प्रतिशत सीट अलॉट की गई थी। मंगलवार को पहली मेरिट लिस्ट कम सीट अलाटमेंट की दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहली मेरिट लिस्ट कम सीट अलाटमेंट के कुल 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। शेष 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने अपनी पसंद अनुसार कोर्स न मिलने को लेकर दाखिला नहीं लिया। अब ये सभी विद्यार्थी यदि दूसरी काउसंलिंग में भाग लेना चाहते हैं तो इन्हें दस्तावेज सत्यापन करवाते हुए विभागीय पोर्टल पर छात्र को 500 तथा छात्रा को 250 रुपये जुर्माना अदा करना होगा। यदि ये विद्यार्थी जुर्माना अदा नहीं करेंगे तो इनकी आप्शन लॉक रहेगी तथा ये आगामी काउसंलिंग में भाग नहीं ले सकेंगे। ऐसे में विभाग को इन विद्यार्थियों से लाखों का जुर्माना हासिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं होती है आप्शन गलत ः दस्तावेज सत्यापन करवाने आए विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें इस बारे पूर्ण जानकारी नहीं थी। इसलिए उन्होंने फार्म में 10 कोर्स भर दिए। अब उन्हें लिस्ट में से मेरिट के अनुसार आठवें कोर्स की सीट अलाट हुई है, लेकिन वे इसमें दाखिला नहीं लेना चाहते।

एक छात्रा ने बताया कि उसने एक कंप्यूटर सेंटर से फार्म अप्लाई किया था। उसने उसकी पांच च्वाइस भर दी। उसे भी पांचवी च्वाइस का कोर्स अलाट हुआ है, लेकिन वह इसमें दाखिला नहीं लेना चाहती।

आप्शन भरते समय रखें ध्यान ः विद्यार्थियों को चाहिए कि वे जिस कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आप्शन में केवल वही कोर्स भरें। कोर्स भरते समय में विद्यार्थी अपने प्राप्त अंक और आईटीआई का ध्यान रखें। बता दें कि शहरी की बजाय ग्रामीण क्षेत्र की आईटीआई की मेरिटकम है। इसके साथ ही राजकीय आईटीआई कैथल की मेरिट प्रदेश में सर्वाधिक ऊंची है क्योंकि यहां प्राप्त सीटों पर 10 गुना फार्म प्राप्त हुए हैं।


आईटीआई कैथल के दाखिला कमेटी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह वर्ग अनुदेशक ने बताया कि मंगलवार को पहली मेरिटलिस्ट कम सीट अलाटमेंट के करीब 50 प्रतिशत युवाओं ने दाखिला लिया है। काफी संख्या में युवा दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंच रहे हैं। वे दूसरी मेरिट सूची में भाग लेना चाहते हैं। दूसरी मेरिट सूची 9 जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed