फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ITBP jawan Mahendra passes away, mourning in Deeg

Kaithal News: आईटीबीपी जवान महेंद्र का निधन, डीग में शोक

Tue, 28 Apr 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 28 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan Mahendra passes away, mourning in Deeg
आईटीबीपी जवान महेंद्र की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात जवान महेंद्र पाल का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही डीग गांव (तहसील पूंडरी) और आसपास लोगों ने शोक जताया।

महेंद्र पाल, पुत्र स्वर्गीय समय सिंह, निवासी गांव डीग, तहसील पूंडरी, जिला कैथल, हरियाणा, आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) के पद पर कार्यरत थे। वे 50वीं बटालियन, रामगढ़ (पंचकुला) में तैनात थे और लंबे समय से देश सेवा में समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे।
विज्ञापन


महेंद्र पाल 17 जुलाई 2013 को आईटीबीपी में भर्ती हुए थे और तब से निरंतर सेवा में लगे हुए थे। 23 अप्रैल 2026 को ड्यूटी के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया, जिससे परिवार सहित पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें एक बहादुर, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ जवान के रूप में याद किया। उनके निधन पर प्रशासन और आईटीबीपी के अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। जवान का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed