{"_id":"67a3b80c582f5c8321038129","slug":"itbp-defeated-narwana-2-0-kaithal-news-c-18-1-knl1004-575293-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीबीपी ने नरवाना को 2-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीबीपी ने नरवाना को 2-0 से दी शिकस्त
Thu, 06 Feb 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी (कैथल)। पूंडरीक फुटबॉल क्लब पूंडरी की ओर से पूंडरी के इंडोर-आउटडोर स्टेडियम में करवाई जा रही सात दिवसीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता की विजेता टीम को पांच लाख एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य विजेता भी सम्मानित होंगे।
कोच राजीव कुमार ने बताया कि कश्मीर ने ब्रदर्स क्लब पूंडरी को 3-1 से हराया, मोहाली यूनिवर्सिटी ने हर्ष क्लब को 3-1, उत्तर रेलवे की टीम ने टयोंठा 3-0 से, आईटीबीपी ने नरवाना को 2-0 से, अंकुश फुटबॉल क्लब बाहरी ने बीएनएफ क्लब मुंबई को 3-1 से, फलकुमा हैदराबाद ने मुंबई रेड को 2-1 से व जम्मू ने रुद्रपुर को 3-1 से हराया। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में देशभर के कई राज्यों से आई करीब 50 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता के एक मैच में जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को हर सुविधा दे रही है। इसके अलावा स्टेडियमों में कोच उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दे रहे है। प्रदेश सरकार की खेल नीति के चलते ही यहां के खिलाड़ी देश में ही नहीं विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल को खेल की भावना से खेलें न कि हार-जीत की भावना से। इस मौके पर उनके साथ क्लब के प्रधान अजीत सिंह रायका, कोच कर्मवीर गोलन, कोच सुरेंद्र प्रताप सिंह व कोच दलेल सिंह सहित कई शहरवासी मौजूद थे।
इस मौके पर आयोजकों ने घोषणा की कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पांच लाख एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन लाख 51 हजार और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।