{"_id":"6a232c07dd0e2e085e091fcb","slug":"it-rained-late-at-night-and-the-sun-shone-brightly-during-the-day-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150399-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: देर रात हुई बूंदाबांदी, दिन में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: देर रात हुई बूंदाबांदी, दिन में खिली धूप
विज्ञापन
करनाल रोड पर दोपहर को खिली धूप से गुजरते वाहन चालक। संवाद
कैथल। शहर में वीरवार देर रात अचानक हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली। हालांकि सुबह के समय आसमान में बादलों का डेरा रहा लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप खिली।
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. रमेश ने कहा कि मौसम में इस बदलाव के बाद शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते तीन दिनों से पूरा इलाका भीषण गर्मी की चपेट में था। तेज धूप और हवा में नमी के ऊंचे स्तर के कारण उमस बढ़ गई थी।
देर रात बदला मौसम का मिजाज
मौसम में देर रात यह राहत भरी तब्दीली देखने को मिली। अचानक आसमान में काले बादल उमड़ने लगे और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इसके तुरंत बाद शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को पूरी तरह खुशनुमा बना दिया। अलसुबह आसमान पूरी तरह बादलों से ढका हुआ था। ठंडी और मंद हवाओं के कारण सुबह की सैर पर निकले लोगों ने सुहाने मौसम का भरपूर आनंद लिया। सुबह करीब नौ बजे के बाद बादल छंटने लगे और दिन में तेज धूप निकल आई।