फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   It is certain that the BJP will form the next government in Punjab: MP Shivesh.

पंजाब में अगली सरकार भाजपा की बनना तय : सांसद शिवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
It is certain that the BJP will form the next government in Punjab: MP Shivesh.
कलायत में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद शिवेश कुमार का अभिनंदन करते समर्थ
कलायत। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के जरिये पंजाब प्रवास पर जा रहे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद शिवेश कुमार का कलायत में जोरदार अभिनंदन किया गया। श्री रैदास तख्त प्रधान प्रीतम सिंह कोलेखां की अगुवाई में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेश अध्यक्ष अजय खुड़िया और सागर केहरवाला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शिवेश कुमार ने दावा किया कि पंजाब की जनता वर्तमान व्यवस्था से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। राज्य में विकास, शांति और सुशासन के लिए केवल भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र मजबूत विकल्प है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां हर वर्ग तक पहुंच रही हैं और कार्यकर्ताओं का उत्साह यह साफ दर्शा रहा है कि आने वाले चुनाव में पंजाब में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अभी से धरातल पर संगठन को मजबूत करने में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा शैलेंद्र सिंह वाल्मीकि, कपूरा वाल्मीकि, पूर्व पार्षद राजेश कुमार, चांद सिंह और अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर शीर्ष नेताओं का अभिनंदन किया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कलायत में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद शिवेश कुमार का अभिनंदन करते समर्थ

कलायत में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद शिवेश कुमार का अभिनंदन करते समर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed