{"_id":"6ada5c11faf5f67ca107b460","slug":"issues-related-to-roads-pensions-family-ids-and-crop-registration-were-raised-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156924-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क, पेंशन, फैमिली आईडी और फसल पंजीकरण से जुड़ी समस्याएं पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क, पेंशन, फैमिली आईडी और फसल पंजीकरण से जुड़ी समस्याएं पहुंचीं
विज्ञापन
गुहला-चीका। लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वीरवार को एसडीएम कार्यालय गुहला में समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर में सड़क दुरुस्त करवाने, पेंशन संबंधी समस्याओं, फैमिली आईडी में त्रुटियों और फसल पंजीकरण से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए।
एसडीएम मनीष कुमार यादव ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से कुछ मामलों का मौके पर ही निपटारा करवाया और शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनका जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी, लोगों को दें सही जानकारी
एसडीएम मनीष कुमार यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। शिकायतों का उचित समाधान निकालने के साथ आवेदकों को सही और स्पष्ट जानकारी भी दी जाए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालयों में समय पर पहुंचने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लगेगा शिविर
एसडीएम ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए एसडीएम कार्यालय में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जाता है। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।