फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Issue of non-availability of plot in Baba Ladana raised

Kaithal News: बाबा लदाना में प्लॉट न मिलने का उठा मुद्दा

Sun, 03 Sep 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Issue of non-availability of plot in Baba Ladana raised
कैथल/कलायत। कैथल विधानसभा के चार गांवों में शनिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने जन संवाद कार्यक्रम किए। यह कार्यक्रम बाबा लदाना, गुहणा, सजूमा व मुंदडी गांव में किए गए।  इस मौकेै पर बाबा लदाना में प्लॉट न मिलने का मुद्दा ग्रामीणों ने उठाया। ग्रामीणों ने पूर्व पंचायत पर उस समय के मंत्री की शह पर प्लाटों की जमीन मार्केट कमेटी में करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को राज्यमंत्री के समक्ष रख उनके निदान की मांग की। कार्यक्रम में राज्यमंत्री के साथ कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी भी मौजूद रहे।ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति और पानी निकासी न होने की समस्या को राज्यमंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि यह दो मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। वहीं, बाबा लदाना गांव में 100-100 गज के प्लॉट न मिलने पर ग्रामीणों में रोष दिखा। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री के समक्ष कहा कि 2014 में कांग्रेस की सरकार ने बीपीएल परिवारों को प्लॉट देने की घोषणा की। गांव में 230 परिवार है। कांग्रेस की सरकार के समय ग्रामीण ने पूर्व पंचायत पर राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को यह जमीन मार्केट कमेटी को देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये परिवार अभी भी अपने प्लॉटों से वंचित है। इस पर राज्यमंत्री ने शिकायत ली और इसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

उधर, जनसंवाद कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे अधिकारियों, कर्मचारियों के कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम कैथल को दिए।

इस दौरान राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि सरकार का बिचौलिया तंत्र को खत्म करने के लिए उन्होंने सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुंचाना लक्ष्य है। जिसके कारण व्यवस्था सरल हुई है और आमजन संतुष्ट हुआ है। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में आजादी के बाद के बडे बदलाव हो रहे हैं। एक समय था, जब खुद देश के प्रधानमंत्री कहते थे कि गरीब आदमी के लिए सरकार 100 पैसे भेजती है, लेकिन उन तक 15 पैसे ही पहुंच पाते हैं। लेकिन बीते नौ साल की भाजपा की सरकार के दौरान यह व्यवस्था पूरी तरह से बदल रही है।

जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा पीने के पानी, गंदे पानी की निकासी, गली निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, खेतों के रास्ते निर्माण जैसी मांगों पर तुरंत अधिकारियों से जवाब लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का निवारण किया जाए।

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या का निदान करने का काम कर रहे हैं। उसी क्रम में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा आपके बीच पहुंची।गांव गुहणा में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों के लिए क्रमश 11-11 लाख रुपये व गांव बाबा लदाना व सजूमा में सांसद नायब सैनी ने पांच- पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, सुरेश संधू, सुरेश गर्ग नोच, मनीष कठवाड़,आदित्य भारद्वाज, संजीव कांगड़ा, प्रवीण प्रजापति, गुरनाम सिंह, मुकेश जैन, सतबीर शर्मा, पाला राम, हुकम चंद, मेवाराम, जोगिंद्र, रेखा रानी, प्रताप, प्रेम,सीमा देवी, सोमदत्त, अनिल, सतीश सैनी, मुकेश, शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed