फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Isolated six people who returned from abroad who came in contact with Omicron infected

ओमिक्रान पॉजिटिव के संपर्क में आए छह लोगों को लिया निगरानी में, ओमिक्रॉन की टेस्टिंग होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Isolated six people who returned from abroad who came in contact with Omicron infected
कैथल। जिले में विदेश से आने वाले सभी लोगों पर स्वास्थ्य महकमे की नजर है। इसी के चलते छह ऐसे लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने चिह्नित किया है, जो सैन फ्रांसिस्को की फ्लाइट से वापस आए हैं। मगर यह सभी छह लोग फ्लाइट में शामिल केरल के उन दो लोगों के संपर्क में थे, जो ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने इन सभी छह लोगों को आइसोलेट कर दिया है। इन सभी को जिला अस्पताल में लाया गया है, जहां वीरवार को उनके सैंपल लेकर ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि सैन फ्रांसिस्को से आई एक फ्लाइट में केरल के दो व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों के संपर्क में आए लोगों में कैथल के भी छह व्यक्ति शामिल हैं। इन छह में चार बुढाखेड़ा गांव के व दो सिरसल गांव के बताए गए हैं। इन सभी को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचते ही जिला अस्पताल पहुंचा दिया। सभी की पूरी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. जयंत आहुजा ने बताया कि विभाग ओमिक्रॉन के मामलों को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। बुधवार को छह ऐसे लोगों का पता चला है, जो विदेश से आई एक ऐसी फ्लाइट में सवार थे, जिसमें दो व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए। कैथल के छह व्यक्ति दूसरे राज्य के निवासी ओमिक्रॉन पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए हुए व्यक्ति हैं। इन सभी को निगरानी में रखा गया है। इनके ओमिक्रॉन टेस्ट करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed