फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ISI has spread a network of beauties on social media

Kaithal News: आईएसआई ने सोशल मीडिया पर फैला रखा है हसीनाओं का जाल

Sat, 17 May 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
ISI has spread a network of beauties on social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने सोशल मीडिया पर भी हसीनाओं का जाल फैला रखा है। यह हनी ट्रैप भारतीय युवाओं को फंसाकर जासूसी कराने के लिए है। कई लोग इसमें फंस चुके हैं। इनमें डीआरडीओ और विदेश मंत्रालय के कर्मचारी भी हैं।

कैथल के देवेंद्र सिंह को हनी ट्रैप में ही फंसाया गया। हालांकि, यह हनी ट्रैप सोशल मीडिया पर नहीं था, लेकिन फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आईएसआई के एजेंटों ने कई अकाउंट बना रखे हैं। इसे एक केस से समझा जा सकता है। दो महीने पहले आगरा का निवासी रविंद्र सिंह ऐसे ही जाल में फंसा था। वह फिरोजाबाद आयुध निर्माण फैक्टरी का कर्मचारी था। उससे नेहा शर्मा नाम से पाकिस्तानी एजेंट ने फेसबुक पर दोस्ती के लिए अनुरोध किया था। वह समझ नहीं पाया कि अनुरोध आईएसआई के एजेंट का है। नेहा नाम से एजेंट उसे रोज एक तस्वीर और 25 मैसेज भेजती थी।
विज्ञापन


तीन साल पहले विदेश मंत्रालय में गाड़ी चलाने का काम करने वाले एक युवक को आईएसआई ने अपना एजेंट बनाया था। वह भी सोशल मीडिया पर खूबसूरत लड़की समझकर एजेंट से दोस्ती कर बैठा था। ऐसे और भी मामले हैं। खुफिया एजेंसियों की ओर से इसके लिए कई बार सैन्य कर्मचारियों को आगाह भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआई के एजेंट फर्जी नाम से खूसबूरत लड़कियों के फोटो सोशल मीडिया पर डालते रहते है। जो भी इनमें दिलचस्पी दिखाता है, उससे दोस्ती का अनुरोध ( फ्रेंड रिक्वेस्ट ) भेज दी जाती है। इसके बाद उससे आईएसआई की महिला एजेंट फोन पर बात करती हैं और बातों ही बातों में उसे जासूसी के लिए तैयार कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed