फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ishwar Singh is the elder of the family, will convince him: Dushyant

ईश्वर सिंह परिवार के बड़े हैं, उन्हें मना लेंगे : दुष्यंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ishwar Singh is the elder of the family, will convince him: Dushyant
47-कैथल। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Kaithal
कैथल। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधायक ईश्वर सिंह हमारे परिवार के बड़े हैं, उन्हें हम मना लेंगे। उनकी कोई नाराजगी नहीं रहने दी जाएगी। यह बात सूबे के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

दुष्यंत बुधवार देरशाम ऋषि नगर निवासी एक जजपा कार्यकर्ता के घर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से मजबूत है। विकास कार्यों में अनदेखी को लेकर गुहला चीका के विधायक ईश्वर सिंह द्वारा जाहिर की गई नाराजगी पर उन्होंने कहा कि ईश्वर सिंह हमारे परिवार के बड़े हैं। उन्हें हम अपने आप मना लेंगे। गुहला चीका की खराब सड़कों के मुद्दे पर चौटाला ने कहा कि गुहला विधानसभा की तीन सड़कों का मामला है।
विज्ञापन

तीनों को प्रशासन के माध्यम से बनाने की अनुमति दे दी गई है। हलके में 42 सड़कें बन भी चुकी है। गुहला विधानसभा से अधिक प्रदेश के किसी भी हलके में अगर सड़केें बननी हो तो मुझे बताएं। वे चीका स्वयं गए थे और उन्होंने उसी दिन आदेश दिए थे कि तुरंत प्रभाव से सड़कें बनाने का काम शुरू कर दिया जाए, लेकिन यह ऑनलाइन प्रक्रिया है, जो समय के अनुसार ही पूरी होगी। जैसे ही हरियाणा इंजीनियरिंग वर्कस के पोर्टल पर टेंडरिंग प्रोसेस आगे बढ़ेगी वैसे ही सड़कें भी बनकर तैयार हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाना के विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए पटके पहनाकर पार्षदों को भाजपा में शामिल किया था। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी का मामला है, पार्टी उसके ऊपर अपने आप कार्रवाई करेगी। उनके अनुसार प्रदेश में करीब 2600 करोड़ का निवेश हो चुका है, जोकि अपने आप में बड़ी बात है। इस मौके पर जजपा जिलाध्यक्ष धूप सिंह व हलका अध्यक्ष चंद्रभान दयोरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed