फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Investigation into allegations of irregularities at Cheeka Mandi has not yet begun.

Kaithal News: चीका मंडी में गड़बड़ी के आरोपों की शुरू नहीं हुई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Investigation into allegations of irregularities at Cheeka Mandi has not yet begun.
गुहला-चीका/कैथल। जिले की चीका मंडी में धान उठान में एक ही गाड़ी पर अलग-अलग नंबर लगाकर उठान करने के आरोपों पर अभी जांच शुरू नहीं हो पाई है। मामले में एसडीएम के छुट्टी पर होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। किसान संगठनों का आरोप है कि कई राइस मिलरों की खरीद एजेंसियों के साथ मिलीभगत है। इस वजह से वाहनों के डुप्लीकेट नंबरों के सहारे धान उठान किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप हैं कि कागजों में धान मंडी से उठाकर राइस मिलों तक पहुंचा दिया जाता है, जबकि संबंधित वाहन वास्तव में मंडी में आया ही नहीं होता। भाकियू चढूनी प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर बनेड़ा, जिला उपाध्यक्ष केवल सदहरेड़ी ने आरोप लगाए कि कुछ वाहन नंबर प्लेट पर दूसरी प्लेट लगाकर नंबर बदलते हैं। एक ही ट्रक पर कभी मोटरसाइकिल, कभी कार तो कभी ट्रैक्टर का नंबर दर्शाकर दिन में दो से तीन बार तक गेट पास कटवाए जा रहे हैं। एसडीएम मनीष यादव का कहना है कि आरोपों की जांच जल्द शुरू करवाई जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

----------
नंबर प्लेट में बदलाव
इस तरीके से कागजों में अलग-अलग वाहनों के जरिये धान उठाने का रिकार्ड तैयार होने की आशंका है। नंबर प्लेट में बदलाव का उद्देश्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से बचना हो सकता है। किसान संगठनों का दावा है कि वाहनों की नंबर प्लेटों पर कागज चिपकाकर नंबर बदलने जैसी गतिविधियां हुई हैं। मंडी में एक ही नंबर की कई गाड़ियां भी दिखाई दी हैं। वहीं एक आढ़ती ने भी आरोप लगाया कि कुछ गाड़ियों के गेट पास बिना तौल के ही जारी हो रहे हैं। इन दावों ने मंडी में वाहनों की वास्तविक आवाजाही, तौल व्यवस्था और गेट पास रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मार्केट कमेटी चीका के सचिव विजय कुमार ने कहा कि उठान के लिए जो गाड़ी नंबर पोर्टल पर दर्ज हैं, उनके जीपीएस के आधार पर ही गेटपास कटता है। फिर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed