फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Introduced honesty by returning the purse full of rupees to the owner

रुपये से भरा पर्स मालिक को लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Introduced honesty by returning the purse full of rupees to the owner
जनस्वास्थ्य विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत कर्मचारी रामचंद्र ने रुपये से भरा पर्स उसके मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया।
विज्ञापन

रामचंद्र ने बताया कि शहर में वह सुबह ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में उसे एक पर्स दिखाई दिया। उसने पर्स उठाकर देखा तो उसमें 4200 से ज्यादा रुपये व जरूरी कागजात मिले। जब उन्होंने जरूरी डॉक्यूमेंट के आधार पर जानकारी जुटाई तो पर्स रमेश का पाया गया, जो ट्रैक्टर ड्राइवर का काम करता है। रामचंद्र ने रमेश को उसका पर्स लौटा दिया। रमेश व उनके परिजनों ने ट्यूबवेल ऑपरेटर रामचंद्र का धन्यवाद किया। जैसे ही घटना का पता विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को लगा तो पूरे फील्ड के कर्मचारियों व उपमंडल अभियंता सतपाल रोज ने रामचंद्र के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए रामचंद्र को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर अरविंद जेई, रविंद्र जेई व कर्मचारी नरेंद्र वर्मा भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed