फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Interrogation of accused of theft on production warrant

प्रोडक्शन वारंट पर चोरी के आरोपियों से पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of accused of theft on production warrant
कैथल। थाना पूंडरी पुलिस टीम ने 18 फरवरी को दिन के समय घर में सेंध लगाने के एक मामले में दो आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर शुक्रवार को काबू किया। वे करनाल जेल में बंद थे। दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी। आरोपियों में गली नंबर 4 गीता मंदिर के पास लुधियाना निवासी आरोपी सज्जन और कलियागंज बिहार हाल पता सरस्वती कालौनी कुरुक्षेत्र निवासी राजू उर्फ कालिया हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण नैन ने बताया कि मोहना निवासी अमरजीत हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। वह परिवार सहित ब्रह्मानंद कॉलोनी पूंडरी में मकान बना कर रहता है। उसने शिकायत दी कि 18 फरवरी को दिन में घर पर ताला लगाकर वह परिवार के साथ बाहर गया था। जब शाम 6 बजे लौटा तो मकान का ताला टूटा पड़ा था। घर से 25 हजार रुपये और जेवर चोरी थे। उसने थाना पूंडरी में मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सज्जन और राजू ने वारदात की है। दोनों को असंध पुलिस ने काबू किया था। वे करनाल जेल में बंद थे। उन्हें वहां से प्रोडेक्शन वारंट पर काबू किया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed