फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Intermittent rain, increased cold

Kaithal News: रुक-रुककर बारिश, बढ़ी ठंड

Sun, 29 Dec 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rain, increased cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में दो दिन से मौसम में बदलाव से ठंड में इजाफा हुआ है। शुक्रवार के बाद शनिवार अल सुबह भी रुक-रुक बारिश होती रही। नतीजा, पारा गिरने से ठंड बढ़ गई। मौसम में ठंडक बढ़ने पर लोगों की कंपकंपी छूट रही है।

जिले के सीवन और कलायत क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर के समय ओलावृष्टि भी हुई भी थी। इससे सीवन क्षेत्र में मटर, आलू और गोभी की फसल को नुकसान हुआ था। जिले में शुक्रवार को औसतन 20 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान पर खासा असर पड़ा है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 18.3 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के तहत रविवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। लोगों को सतर्क रहने और सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई है। मौसम में बदलाव के बाद बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी है। इसके साथ ही ठंड से बचने के लिए लोग भी शाम के समय गर्म पेय पदार्थ का सहारा लेते हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed