{"_id":"621bcaa46506bd5ca2273763","slug":"insurance-policy-will-be-given-to-23-thousand-980-farmers-kaithal-news-knl1003629182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 23 हजार 980 किसानों को दी जाएगी बीमा पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 23 हजार 980 किसानों को दी जाएगी बीमा पॉलिसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाने वाले जिले के 23 हजार 980 किसानों को बीमा पॉलिसी दी जाएगी। मेरी पॉलिसी मेरे हाथ नामक इस योजना का शुभारंभ शनिवार को कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने चंडीगढ़ से ऑनलाइन किया। डीडीए डॉ. कर्मचंद ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कृषि विभाग का प्रयास है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी सीजन के दौरान विभिन्न नोटिफाइड फसलों (गेहूं, चना, जौ, सरसों व सूरजमुखी) के अंतर्गत कवर किए गए सभी लाभार्थियों को बीमा पॉलिसी उनके घर तक पहुंचाई जाए।
कृषि मंत्री ने अतिक्ति मुख्य सचिव डॉ. सुनीता मिश्रा की मौजूदगी में इस अभियान की शुरूआत की है। पूरे प्रदेश में हरियाणा में 7 लाख 50 हजार किसानों को यह पॉलिसी वितरित की जाएगी। रबी सीजन में 77 हजार 937 एकड़ एरिया का बीमा किया गया है।
शनिवार को भी कैथल के 20 किसानों को पॉलिसी वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. कर्मचंद उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बलकार सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, नरेंन्द्र कुमार, कृषि विकास अधिकारी, सुशील कुमार, सांख्यिकी सहायक, सुनील कुमार प्रोजेक्ट ऑफिसर, अमित नारा, जिला क्षेत्रिय प्रबंधक, एग्रीकल्चर बीमा कम्पनी व किसान अनुज कुमार, अनिल कुमार, बलबीर सिंह, नरेंद्र, महिन्द्र कुमार, सुरेंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।