फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instructions to SDM to check school buses

Kaithal News: एसडीएम को स्कूली बसें चेक करने के निर्देश

Wed, 31 Jul 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 31 Jul 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Instructions to SDM to check school buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में मंगलवार को एडीसी सी जया श्रद्धा ने सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक ली। इसमें एडीसी ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही एसडीएम को स्कूली बसें चेक करने के निर्देश

बैठक में एडीसी सी जया श्रद्धा ने कहा कि पुलिस विभाग और आरटीए विभाग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाएं और चालान की संख्या बढ़ाए। इसके साथ ही अपने विभाग से संबंधित सड़कों में दुर्घटनाओं का कारण बनने वाली खामियों को खुद संज्ञान लेकर उनका समाधान करें, ताकि दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके।
विज्ञापन


एडीसी बताया कि वर्ष 2023 में 299 सड़क हादसे हुए, जिसमें 154 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि इस वर्ष जून महीने तक 149 हादसे हुए, जिसमें 73 लोगों की मृत्यु हुई। मात्र जून महीने की बात करें तो पिछले वर्ष 26 सड़क हादसों में 10 लोगों की जान गई थी, जबकि इस वर्ष 25 हादसों में 12 लोगों ने जान गवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा का कार्य लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी विभागीय तालमेल के साथ कार्य करें। पुलिस विभाग ट्रैफिक व्यवस्था व ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। हमें स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं, चालान की बात करें तो जून माह में पुलिस ने 2355 चालान किए, जिसमें 15 लाख 53 हजार 100 रुपये का जुर्माना लगाया।

इसी प्रकार आरटीए विभाग ने 112 ओवरलोड वाहनों के चालान किए, जिसमें 31 लाख 89 हजार 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत पांच मई से 28 जून तक 669 बसों को चेक किया गया।

एडीसी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे भी अपने क्षेत्र में स्कूल बसों को चेक करें। बैठक में रखे गए विभिन्न एजेंडों को लेकर एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग व एमसी राजौंद को निर्देश दिए कि राजौंद में सड़क के गड्ढों को जल्द भरे और ओवरफ्लो हुए सीवरेज की सफाई जल्द सुनिश्चित करें, ताकि आमजन आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। एनएचएआई विभाग को तितरम मोड पुल पर लाइट एवं ट्रैफिक कंट्रोल यंत्र लगाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने एमसी कैथल को निर्देश दिए कि कोर्ट परिसर के पीछे वाली सड़क पर हुए गढ्डों को जल्द भरा जाए और वहां पर कैट आइज, रोड मार्किंग, जेबरा क्रोसिंग सावइन बोर्ड लगाए जाएं। संबंधित विभाग ने बताया कि इस बारे में एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और प्रशासन से मंजूरी भी मिल गई है, जल्द ही इसके लिए टेंडर करवाया जाएगा।


उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि बेसहारा पशुओं को रिफलेक्टिव बेल्ट लगाएं। एनएचएआई विभाग के अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे 152 डी पर वाहनों को अवैध रूप से पार्क नहीं करने दे। इसके साथ ही नेशनल हाईवे 152 पर ब्लैक स्पॉट को चिह्नि किया जाए। इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, सत्यवान सिंह मान, कृष्ण कुमार, आरटीए गिरिश चावला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed