{"_id":"69387253da14ea3da50e12c4","slug":"instructions-given-to-start-preparations-for-the-grand-celebration-of-jagatguru-brahmanands-birth-anniversary-on-time-kaithal-news-c-245-1-kht1011-141916-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जगतगुरु ब्रह्मानंद की जयंती के भव्य आयोजन की तैयारियां समय से शुरू करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जगतगुरु ब्रह्मानंद की जयंती के भव्य आयोजन की तैयारियां समय से शुरू करने के दिए निर्देश
Wed, 10 Dec 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने जिले के चुहड़ माजरा गांव में आगामी 24 दिसंबर को होने वाले जगतगुरु ब्रह्मानंद जी की जयंती राज्य स्तरीय समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए अधिकारियों को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
डीसी ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में मंगलवार को अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर पंडाल, पार्किंग और अन्य सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निकाय और पंचायत विभाग गांव और आयोजन स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित करें।
उन्होंेने कहा कि शिक्षा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग रंगोली और सजावट की जिम्मेदारी संभालें। जीएम रोडवेज व आरटीए बसों की व्यवस्था करें, जबकि जन स्वास्थ्य विभाग पेयजल और वीआईपी शौचालय की व्यवस्था देखे। लोक निर्माण विभाग स्टेज और सड़कों का दुरुस्ती कार्य करेगा और बिजली विभाग कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, जिला परिषद अध्यक्ष कर्मवीर कौल, सुल्तान जड़ौला और तेजवीर सिंह भी उपस्थित रहे।