फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instructions given to keep the data of pregnant women updated

Kaithal News: गर्भवतियों का डाटा अपडेट रखने के दिए निर्देश

Sat, 17 May 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 17 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to keep the data of pregnant women updated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने लिंगानुपात में सुधार के लिए गांवों से जुड़ी आशा वर्कर, एएनएम व आंगनबाड़ी वर्कर व चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली।

इसमें गर्भवती महिलाओं का डाटा अपडेट रखने और कन्या भ्रूण जांच से संबंधित सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इनके लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करें।
विज्ञापन


इन शिविरों में कम लिंगानुपात वाले गांवों के सरपंचों को भी बुलाएं। कोई आशा वर्कर, एएनएम व आंगनबाड़ी वर्कर गैर हाजिर न रहे, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर सप्ताह आशा और एएनएम की बैठक लें और इससे संबंधित रजिस्टर भी दुरुस्त रखें। एडीसी ने कहा कि जिला में लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए हम सबको ठोस कदम उठाने होंगे। कुछ गांवों की वजह से गत वर्ष जिले का लिंगानुपात कम हुआ है। इन गांवों में विशेष रूप से फोकस किया जाए। इस कार्य में आशा वर्कर, एएनएम व आंगनबाड़ी वर्कर व संबंधित चिकित्सा अधिकारी अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनडीटी प्रभारी डॉ. गौरव पुनिया ने कहा कि अवैध लिंग जांच में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी किसी को भी हो तो वे जिला प्रशासन के संज्ञान में जरूर लाएं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा तथा उसे इनाम स्वरूप एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी शशि बाला, जिला ड्रग कंट्रोलर चेतन वर्मा, डॉ. हरप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed