{"_id":"66a19d26c5d136e7260fde66","slug":"instructions-for-providing-drinking-water-in-shakti-nagar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-437836-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शक्ति नगर में पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शक्ति नगर में पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश
Thu, 25 Jul 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लघु सचिवालय में बुधवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी प्रशांत पंवार ने आमजन की शिकायतें सुनी। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शक्ति नगर पट्टी डोगर काॅलोनी का दौरा करें और पीने के पानी के सैंपल लेकर जांच करें। यदि कोई कमी नजर आती है तो उसे समयबद्ध ठीक करें और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाएं।
साथ ही इस कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था को भी दुरुस्त करके जल्द कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने समाधान शिविर में आए शक्ति नगर पट्टी डोगर के निवासियों की पीने के पानी में गंदा आने व सीवरेज लीक होने संबंधित शिकायत को बड़ी गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
डीसी ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित विभाग सुनिश्चित करें कि जिला में किसी को भी पेयजल से संबंधित समस्या का सामना न करना पड़े। समाधान शिविर में डीसी प्रशांत पंवार सहित अन्य अधिकारियों ने 19 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। अन्य अधिकारियों भी जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। गांव जाखौली निवासी अमन कुमार अपने पिता की विकलांग पेंशन बनवाने को लेकर शिविर में आया। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने उनकी रिक्वेस्ट को मुख्यालय भेज दिया। इसी प्रकार किठाना निवासी मनोज, रसीना निवासी शमशेर, राजौंद निवासी सुमन, कैथल निवासी विजय आदि अपने परिवार पहचान पत्र में अधिक आय व अन्य त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए आए। अधिकारियों ने बात सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द पेंशन लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीसी सी जया श्रद्धा, डीएमसी सुशील कुमार, डीएसपी उमेद सिंह, डीआरओ चंद्र मोहन, ईओ कुलदीप मलिक, एलडीएम एसके चंदा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी।
आई 19 शिकायतें, सभी का किया मौके पर निपटान
कलायत। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि समाधान शिविरों में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों की परेशानियों को विभागीय अधिकारी तत्परता के साथ दूर कर रहे है। एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में अपनी समस्या को लेकर पहुंचे आमजनों की 19 समस्याओं में से 9 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद