फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instruction to be ready on duty in court premises

न्यायालय परिसर में ड्यूटी पर मुस्तैद रहने की हिदायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Instruction to be ready on duty in court premises
कैथल। एसपी मकसूद अहमद ने बुधवार को न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें मुस्तैद रहकर ड्यूटी देने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि एसपी मकसूद अहमद ने बुधवार दोपहर न्यायालय परिसर में पहुंचे। जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरों को जांचा। इस दौरान एसपी ने न्यायालय में तैनात पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिए कि किसी भी व्यक्ति को न्यायालय परिसर में प्रवेश से पहले उसकी अच्छी तरह से तलाशी ली जाए। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति न्यायालय परिसर में दिखाई दे तो उसे अलग ले जाकर पूछताछ करें और उसका पहचान पत्र की जांच करें।
विज्ञापन

इसके अलावा कोई भी व्यक्ति न्यायालय परिसर में हथियार नहीं लाएगा। सीसीटीवी पर 24 घंटे अपनी नजर रखें। सम्मन स्टॉफ शाखा व उंगल छाप शाखा के रिकार्ड जांचा। नियुक्त स्टाफ को रिकॉर्ड को अच्छे तरीके से रखरखाव व सॉफ्टवेयर को समय अनुसार अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गार्द में तैनात पुलिस कर्मचारियों को भी उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर कुलवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed