फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instruction of FIR on Village Secretary and then Sarpanch

काम करने वाले कर्मचारी सम्मानित होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Instruction of FIR on Village Secretary and then Sarpanch
कैथल। गांव जसवंती में वर्ष 2016 से 2018 में पंचायत फंड के दुरुपयोग मामले में चल रही जांच में डीसी ने ग्राम सचिव सुरेश कुमार को निलंबित करने के साथ ही ग्राम सचिव और तत्कालीन सरपंच चरण सिंह से पैसे की रिकवरी व उनके खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि पंचायत फंड से लगभग 45 लाख रुपये निकाले, परंतु उस पैसे का कहां उपयोग किया गया, यह पता नहीं चला।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग न हो। जो कर्मचारी इस तरह के कार्यों में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच अनुसार गांव जसवंती में हुए पैसे के गबन में ग्राम सचिव सुरेश कुमार व तत्कालीन सरपंच चरण सिंह शामिल रहे हैं। इस मामले की जांच डिप्टी सीईओ जिला परिषद से करवाई गई थी। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारी के खिलाफ सर्विस रूल के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे हैं और करेंगे उन्हें जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। स्वामित्व योजना में पंचायत विभाग के कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed