फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instead of mobile recived soap bar

मंगवाया मोबाइल भेजी साबुन की टिकिया

Sun, 20 Dec 2015 12:31 AM IST
गुहला-चीका/अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Instead of mobile recived soap bar

विज्ञापन

एक जानी मानी ई-कॉमर्स कंपनी ने एक उपभोक्ता को 28 हजार की चपत लगा दी। उपभोक्ता बाजार मूल्य से सस्ता मोबाइल खरीदने के चक्कर में कंपनी के पोर्टल पर गया था। कंपनी ने मोबाइल की सारी राशि एडवांस जमा करवाकर मोबाइल का पार्सल भेज दिया लेकिन जब उपभोक्ता ने कंपनी का भेजा पार्सल खोला तो उसमें से मोबाइल की बजाय कपड़े धोने की टिकिया निकली।

रिहायशी कालोनी चीका के निवासी रविंद्र अरोड़ा ने बताया कि उसने एक कंपनी के मोबाइल एप पर एचटीसी-1एमई मोबाइल का आर्डर दिया था। कंपनी ने एप पर इस मोबाइल की कीमत 28 हजार 219 बताई थी तथा साथ ही 3 हजार रुपये का मोबाइल रिचार्ज का आफर दिया हुआ था। रविंद्र ने बताया कि बाजार भाव से 3 हजार कम कीमत पर मोबाइल मिलने के चक्कर में उसने अपने क्रेडिट कार्ड से 28 हजार 219 रुपये कंपनी के खाते में जमा करवा दिए तथा मोबाइल आर्डर कर दिया।
विज्ञापन


रविंद्र ने बताया कि आर्डर देने के बाद 6 दिन बाद जब कैथल के बताए एक पते पर आया। इस पार्सल उसने यहां लाकर खोला तो उसमें से फेना साबुन की 38 रुपये वाली टिकिया निकली। रविंद्र ने बताया टिकिया को बड़ी सफाई से मोबाइल के डिब्बे में चिपकाया हुआ था तथा डिब्बा खोलने से पहले यह अनुमान ही नहीं लगाया जा सकता था कि डिब्बे में मोबाइल है या और कुछ।  रविंद्र अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर की तो कंपनी ने ईमेल भेजकर जल्दी समाधान का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed