फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Installation of Baba Mukut Nath statue in village Soungal

Kaithal News: गांव सौंगल में की बाबा मुकुट नाथ की मूर्ति की स्थापना

Mon, 29 Dec 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Installation of Baba Mukut Nath statue in village Soungal
कैथल। जिले के गांव सौंगल में रविवार को डेरे में बाबा मुकुट नाथ की मूर्ति स्थापना की गई। डेरे में मूर्ति स्थापना के साथ की गांव के डेरे में आसपास व दूर दराज के महंतों व नाथों का तांता लगा। डेरे में समस्त गांवों वासियो से सुबह से मूर्ति स्थापना के तैयारियों में लग गए। सिद्ध बाबा मुकूट नाथ के डेरे में हर सत्ताह रविवार को पूजा होती है। दिसंबर के माह अंतिम सत्ताह में अब रविवार को मूर्ति की स्थापना की गई।
विज्ञापन

डेरे के महंत शेर नाथ की ओर से डेरे में आने वाले सभी नाथों का स्वागत किया गया वहीं सुबह के समय में हवन यज्ञ का अनुष्ठान कर सभी ग्रामीणों के साथ मिलकर जोत जलाकर भंडारा का शुरू करवाया गया। गांव का यह डेरा न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक व धार्मिक एकता का प्रतीक भी है। बता दे कि इस डेरे की आस्था आसपास व प्रदेश में गुरू गोरख नाथ के नौ नाथ संप्रदाय की दूसरे नंबर की गद्दी गांव सौंगल के इसी की है। समस्त गांव वासी की श्रद्धा व आस्था के समर्पण को दर्शाती है। भंडारे के माध्यम से भक्तों की सेवा का सौभाग्य है। रविवार को सुबह ही पूर्णाहुति के बाद सर्वप्रथम मंदिर में विराजमान मूर्तियों को भोग लगाया गया जिसके बाद साधु और संतों को भोजन कराया गया। दोपहर बाद भंडारा आमजन के लिए खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी था।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई थी कलश स्थापना : मूर्ति स्थापना से पहले गांव की महिलाओं व भक्तों की ओर से गांव के चारों तरफ मूर्तियों की परिक्रमा करवाई गई जिसमें गांवों से सभी भक्तों ने नाच गाकर व गुलाल लगाकर खुशी मनाई। यात्रा के दौरान इन सभी नौ नाथों की मूर्तियों की फेरी लगवाई गई। रविवार को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल ग्रामीणों ने सुबह हवन कुंड में आहुतियां डाल मूर्तियों की स्थापना की गई। पिछले पांच दिनों से मंदिर परिसर में पंडितों की ओर से अनुष्ठान किया जा रहा था। शुक्रवार को समस्त गांव में मूर्तियों को प्रभातफेरी क माध्यम से गांव चारों ओर परिक्रमा करवाई गई। इस अवसर पर गांव वासियों ने गुलाल व संगीत के माध्यम से नाच गीत कर पूरे गांव में इसको त्यौहार की तरह मनाया गया। इस अवसर पर अजीत, विक्रम, मनीषा, अजमेर, तरसेम, अजय, अमन, संदीप कई गांव वासी मौके पर मौजूद रहे। बाबा मुकुट नाथ का डेरा नाथ संप्रदाय का हरियाणा का दूसरा सबसे बड़ा डेरा है। डेरा का इतिहास लगभग 800 सालों पुराना है। डेरा में आसपास गांव के लोगों का आना जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल आए थे योगी : पिछले साल 28 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेरा में आकर पूजा अर्चना कर डेरा में नाथ संप्रदाय को बढ़ावा दिया था। यह सनातन धर्म के मूल्य और आदर्शों को अंगीकृत करता है। यह संप्रदाय नौ लाख 84 सिद्ध संतों के माध्यम से लोक कल्याण व सनातन धर्म प्रचार के लिए कार्य करता हैं। गद्दी नशीन बाबा योगी शेरनाथ ने कहा कि गांव में अमन व शांति के प्रतीक के रूप में इस डेरे की प्रतिष्ठा लोगों के दिल में बसती है और गांव में आपसी भाईचारा व सौहार्द का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed