फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inspired to strengthen the roots of culture

Kaithal News: संस्कृति की जड़ें मजबूत करने को किया प्रेरित

Wed, 07 Aug 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Inspired to strengthen the roots of culture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी स्कूल परिसर में मंगलवार को एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी हितेश्वर नाथ ने छात्रों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने भारतीय संस्कृति की जड़ें मजबूत करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

वृंदावन की पवित्र नगरी से पधारे हिंदू सनातन संस्कृति के संरक्षक व प्रचारक स्वामी हितेश्वर नाथ की ओर से राष्ट्र चेतना यात्रा का महत्वपूर्ण कार्य चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से वे भारतीय जन मानस को हिंदुत्व व सनातन संस्कृति की मुख्य धारा से जोड़ने का सतत प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में स्कूल परिसर में भी उनके द्वारा छात्रों को संबोधित किया और छात्रों को भारतीय संस्कृति की जड़े मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी ने लव-जेहाद जैसे मुद्दों पर भी छात्रों से बातचीत की।
विज्ञापन


कैथल के डेरा सुर्यकुंड के महंत रमनपुरी ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्विनी शोरेवाला, प्रधान सरल शांत मंगल, श्याम बंसल, पंकज बंसल, रघुनाथ गोयल व समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित संत-महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके प्रेरणादायक वचनों के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की प्राचार्या प्रीति शर्मा ने कहा कि स्वामी के उपदेश आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज बच्चे पाश्चात्य संस्कृति में इतने रंग चुके है कि हिंदू संस्कृति पीछे छूटती जा रही है। यदि समय-समय पर संत-महात्माओं का सान्निध्य व उचित मार्ग दर्शन मिलता रहे तो निश्चय ही भारत अपनी सनातन संस्कृति से जुड़ा रहेगा। यह भविष्य के लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed