फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inspector suspended for misbehaving with passenger in the name of checking in bus

बस में चेकिंग के नाम पर यात्री से बदतमीजी करने पर इंस्पेक्टर निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for misbehaving with passenger in the name of checking in bus
बस में यात्री चेकिंग के दौरान कैथल डिपो के उड़नदस्ते पर यात्री से बदतमीजी का आरोप लगा है। इस मामले में विभाग के मुख्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। बताया जाता है कि ये यात्री इस कर्मचारी के साथ सफर कर रहा था। शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने जांच दल में शामिल इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले में तीन कर्मचारियों को चार्जशीट किया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले सप्ताह कैथल डिपो के उड़नदस्ते ने गांव थाना के पास बसों की जांच कर रहा था। इस दौरान कैथल से चंडीगढ़ की ओर जा रही बस की जांच की गई। इसमें एक यात्री बिना टिकट पाया गया। उसके साथ बिना टिकट के ही एक और सवारी थी। जब उक्त व्यक्ति से टिकट के लिए बातचीत की गई तो व्यक्ति ने विभाग के हेड ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी का हवाला दिया। फिर कर्मचारी से टीम की ओर से पहचान पत्र मांगा गया। टीम के कहने के बावजूद उक्त कर्मचारी ने टिकट नहीं काटी। बाद में पता चला कि उक्त कर्मचारी विभाग मुख्यालय में कार्यरत है। उधर, टीम का कहना है कि विभाग की ओर से मिले निर्देशों के अनुसार कोई भी कर्मचारी केवल पहचान पत्र के आधार पर बसों में निशुल्क यात्रा नहीं कर सकता। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी। उसने महानिदेशक को इस मामले की शिकायत की। उक्त व्यक्ति का आरोप है कि उसकी भरी बस में बेइज्जती की गई। उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

चार कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
उधर, शिकायत के बाद मामले में संज्ञान लेते महानिदेशक की ओर से इंस्पेक्टर सतीश कुमार को सस्पेंड किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर बलबीर, राजपाल व सब इंस्पेक्टर पृथ्वी को चार्जशीट किया है। कर्मचारियों पर इस तरह से कार्रवाई होने कर्मचारियों में चर्चा विषय बना हुआ है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह का कहना है कि कर्मचारियों को इस तरह से सस्पेंड करना निंदनीय है। कर्मचारियों ने नियम के अनुसार जुर्माना किया था। यात्री के पास कागजात नहीं थे। विभाग ने उनके साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। विभाग मुख्यालय स्तर पर चार कर्मचारियों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की गई हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर सतीश कुमार को सस्पेंड किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर बलबीर, राजपाल व सब इंस्पेक्टर पृथ्वी को चार्जशीट किया गया है। जांच कर रिपोर्ट हेड ऑफिस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed