फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inspection of strong rooms, counting centers

Kaithal News: स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

Sun, 15 Sep 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Inspection of strong rooms, counting centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सामान्य पर्यवेक्षक पुष्पांजलि दास, सामान्य पर्यवेक्षक वीजे राजपूत ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती के साथ शनिवार को आईजी कॉलेज व आरकेएसडी कॉलेज व आरकेएसडी स्कूल में स्थापित किए गए ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट के भंडारण, प्रेषण, स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था आदि की जानकारी ली तथा ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रांग रूम को अच्छी तरह देखा। साथ ही यहां परिसर की बैरिकेडिंग को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई।
विज्ञापन


इसी प्रकार ऑब्जर्वर ने जिला की चारों विधानसभा कैथल, कलायत, पूंडरी व गुहला के लिए चिन्हित मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर मतगणना के दिन की जानी वाली व्यवस्था के बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सामान्य पर्यवेक्षक पुष्पांजलि दास ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि स्ट्रॉन्ग रूम क्षेत्र में बिना अनुमति और पास के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में स्ट्रांग रूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग की पूरी व्यवस्था में जरा सी भी चूक नहीं होनी चाहिए। सामान्य पर्यवेक्षक वीजे राजपूत ने कहा कि कार्य आयोग की हिदायतों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से होना चाहिए। इसके लिए ड्यूटी में नियुक्त प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेवार है।

उन्होंने मतदान करवाने के लिए ईवीएम डिस्ट्रीब्यूशन और मतदान के बाद ईवीएम जमा किए जाने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण दौरे में डीसी डॉ. विवेक भारती ने जनरल ऑब्जर्वरों को स्ट्रॉन्गरूम में किए गए प्रबंधों से अवगत करवाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार पूरी व्यवस्था की गई है।


पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र आईजी कॉलेज की अलग-अलग भवन में बनाए गए हैं, वहीं कैथल विधानसभा क्षेत्र का स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना केंद्र आरकेएसडी कॉलेज में बनाया गया है। इसी प्रकार कलायत विधानसभा का स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र आरकेएसडी स्कूल में बनाया गया है। इन स्थानों पर सुरक्षात्मक दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों, सिक्योरिटी फोर्स के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed