{"_id":"675745fd3f5e39c2370ede46","slug":"inspection-of-private-school-buses-started-kaithal-news-c-18-1-knl1004-536580-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निजी स्कूलों की बसों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निजी स्कूलों की बसों की जांच शुरू
Tue, 10 Dec 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। स्कूलों की बसों की जांच के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बसों की जांच के लिए आरटीए, शिक्षा विभाग व एसडीएम कार्यालय की संयुक्त टीम मौजूद रही।
आरटीए विभाग की टीम ने बसों की सूक्ष्मता से जांच की और बसों की कमियों को सूचीबद्ध किया। संजय वर्मा ने बताया की कलायत खंड के सभी निजी स्कूलों की बसों को जांच के लिए बुलाया गया था। सोमवार को नौ स्कूलों की 45 बसों की जांच की गई।
जिन स्कूलों की बसें रह गई हैं उनको जांच के लिए दुबारा बुलाया जाऐगा। उन्होंने बताया की निजी स्कूलों की बसों में जो भी कमियां पाई गईं उनको आरटीए विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेजा जाएगा, ताकि उन पर कार्यवाही हो सके। जो कमियां सूचीबद्ध की गई उनके बारे में मौके पर मौजूद स्कूलों के इंचार्जों को भी जानकारी
विज्ञापन
दी गई। यह अभियान स्कूली बसों में बच्चों को सुरक्षित सफर करने के लिए चलाया गया है।
पीएम के कार्यक्रम में गई 123 बसें, रूटों पर दिक्कतें
कैथल। पानीपत में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सोमवार को कैथल डिपो से 123 रोडवेज बसों को भेजा गया। हालांकि बसों की मांग 157 की आई थी, लेकिन यात्रियों को परेशानी न हो। इसे मद्देनजर रखते हुए 123 बसे भेजी गईं। सोमवार को रैली में ज्यादा बसें जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि यात्रियों की समस्या को देख महज 123 बसें ही कार्यक्रम के लिए गई थी। इन बसों में सिरसा डिपो की भी बसें शामिल रहीं। संवाद
रैली के लिए सीवन से भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल
सीवन। पानीपत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सीवन से भाजपा कार्यकर्ता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सैनी नंबरदार के नेतृत्व में शामिल हुए। बस को संजय सैनी नंबरदार व पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
रवाना होने से पूर्व संजय सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में तरक्की के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। केवल नारा देकर नहीं सही मायने में काम करके महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने करवाए हैं, उन पर मोहर लगाते हुए तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाने का कार्य प्रदेश की जनता ने किया है। इस अवसर पर उनके सतीश मुंजाल, साथ अमित मेहता, प्रवीन रसूलपुर, कृष्णा, सुभाष भगत, शकुंतला चौधरी, कुंता देवी, शारदा, हरपाल कौर, बिमला, सुदेश, मुकेश, दर्शन, रेशमा, रजविंद्र व अन्य मौजूद थे।
वहीं, भाजपा नेत्री कुमारी संगीता ने बीमा सखी योजना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस मौके पर कुमारी संगीता ने कहा कि बीमा सखी योजना महिलाओं के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होगी। संवाद
यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी और बीमा के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करेगी। महिलाएं इस योजना के माध्यम से बीमा एजेंट बनकर आय का एक नया स्रोत प्राप्त करेंगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। इस योजना से महिलाएं बीमा सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्षम होंगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी महिला विकास को बढ़ावा दे रही है। कहा कि बीमा सखी योजना न केवल महिलाओं को रोजगार प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता भी देगी।