{"_id":"5e0fa7d28ebc3e87eb43da14","slug":"inspection-flood-dc-civic-kaithal-news-knl174480113","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त डीसी सुजान सिंह ने बाढ़ से बचाव कार्यों के लिए घग्गर के साथ लगते क्षेत्रों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त डीसी सुजान सिंह ने बाढ़ से बचाव कार्यों के लिए घग्गर के साथ लगते क्षेत्रों का किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी सुजान सिंह ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ घग्गर के साथ लगते क्षेत्र का दौरा किया। इससे पहले उन्होेंने लोक निर्माण विश्राम गृह में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ से बचाव के लिए एक करोड़ 93 लाख 95 हजार के कार्यों का एजेंडा तैयार कर दिया गया है। इस प्रस्तावित राशि से घग्गर के नजदीक लगते भाटियां, उरलाना, घोग, कसौर आदि गांवों के पास स्टोन पिंचिंग, स्टोन स्टड, पाइप लाइन का कार्य किया जाएगा। जिसके पूर्ण होने से आसपास के सभी गांवों को संभावित बाढ़ से राहत मिलेगी।
डीसी ने दौरे के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृति मिलते ही सभी कार्य शुरू हो जाने चाहिए और आगामी मानसून सीजन से पहले मुकम्मल हो जाने चाहिए। उन्होंने सबसे पहले भाटिया गांव के घग्गर के बंाध पर किए जाने वाले स्टॉन पिचिंग कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने होने वाले स्टॉन पिचिंग के कार्य पर संतोष जाहिर किया और कहा कि इस कार्य के पूरा हो जाने से संभावित बंध कटाव से बचा जा सकेगा। डीसी ने कहा कि स्टॉन पिचिंग का कार्य 500 फुट क्षेत्र में किया जाएगा, जिस पर 23 लाख 18 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके बाद डीसी ने उरलाना गांव के पास घग्गर नदी के किनारे होने वाले स्टॉन स्टड़ के कार्य का निरीक्षण किया। इस कार्य पर 74 लाख 77 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। गांव उरलाना में ही 1800 फुट अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा ताकि संभावित बाढ़ के पानी को निकाला जा सके। इस कार्य पर 25 लाख 12 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सभी व्यवस्थाएं संपूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को पूरा लाभ मिलेगा। गांव उरलाना के लोगों ने यह सब कार्य करवाने पर सरकार का धन्यवाद भी किया। गांव घोघ में 70 लाख 88 हजार रुपये की राशि से होने वाले बाढ़ बचाव के कार्यों का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत की। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता आरएस मित्तल, डीएसपी किशोरी लाल, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, कार्यकारी अभियन्ता प्रशांत कुमार व राजकुमार, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार चानना, सचिव नगरपालिका सुशील कुमार, एसडीओ वेद प्रकाश, अजमेर सिंह मौजूद रहे।