फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Innocent humans should be the central protagonists of stories: Madan

कहानियों के केंद्र-बिंदु में नायक के रूप में हो निरीह मानव : मदान

Mon, 01 Sep 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Sep 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Innocent humans should be the central protagonists of stories: Madan
कैथल। अखिल भारतीय साहित्य परिषद हरियाणा की ज़िला इकाई कैथल की ओर से नगर के जवाहर पार्क स्थित सेवा संघ भवन के मुख्य हाॅल में गत अप्रैल माह में व्हाट्सएप के माध्यम से हुए कहानी-पाठ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस दौरान साहित्य सभा के प्रधान प्रोफेसर अमृत लाल मदान ने कहा कि कहानियों के केंद्र-बिंदु में निरीह मानव, कथा के नायक के रूप में होना चाहिए। इस दौरान डाॅ. जगदीप शर्मा राही के नव प्रकाशित हरियाणवी काव्य-संग्रह ठड्या आल़ेखेत का लोकार्पण अतिथि-गणों ने किया।
विज्ञापन

समारोह के संचालकीय संबोधन में परिषद के जिलाध्यक्ष डाॅ. तेजिंद्र ने बताया कि परिषद की ज़िला इकाई कैथल ने गत अप्रैल माह में व्हाट्सएप के माध्यम से ज़िला स्तरीय कहानी प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया था। विद्यार्थी वर्ग, अध्यापक वर्ग और साहित्यकार वर्ग में आयोजित इस कहानी प्रतियोगिता में ज़िले-भर से कुल 32 कहानीकारों ने भाग लिया था। कुछ समय पहले परिषद की ज़िला इकाई कैथल ने इस कहानी कहानी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए। समारोह में विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी कहानी का पाठ किया।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगथली की छात्रा मानवी ने कहानी पिता की सीख का, गुरु नानक अकादमी खरकां की छात्रा प्रिया ने कहानी परिवार में लड़ाई-झगड़े के दुष्परिणाम का, एएमएसएसएस रामगढ़ -पांडवा की छात्रा परी ने कहानी परिवार धन है का, पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर की छात्रा पूजा ने कहानी मां का आलिंगन का, उज्जवल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहना की छात्रा सानिया गोयत ने कहानी कुटुंब का, राजकीय उच्च विद्यालय नंबर चार कैथल की शिक्षिका ममता कुमारी अग्रवाल ने कहानी घर की रोशनी का, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर के शिक्षक सरबजीत सिंह ने कहानी कोटा की कसौटी का, बलवान सिंह कुंडू सावी ने कहानी एक बूंद विष का और डाॅ. प्रद्युम्न भल्ला ने कहानी पुराना मकान का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी वर्ग कक्षा छह से आठ में मानवी को प्रथम, प्रिया द्वितीय, परी तृतीय स्थान पर हरी। विद्यार्थियों के कक्षा नौ से 12 वर्ग में पूजा को प्रथम स्थान, सानिया गोयत को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर, शिक्षक वर्ग में सरबजीत सिंह को प्रथम स्थान, शिक्षिका ममता कुमारी अग्रवाल को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर,साहित्यकार वर्ग में डाॅ. प्रद्युम्न भल्ला को प्रथम और बलवान कुंडू सावी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार-चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रांत संगठन मंत्री डाॅ. जगदीप शर्मा राही ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल। साहित्य सभा के प्रधान प्रोफेसर अमृत लाल मदान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महिला कहानीकार राजकुमारी मदान ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका का निर्वहन किया। डाॅ. हरीश चंद्र झंडई ने ज़िला इकाई के संरक्षक के रूप में मंच साझा किया। संवाद
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed