{"_id":"66d0f69d3792ec68b00f70c4","slug":"innerwheel-club-honored-social-organizations-kaithal-news-c-18-1-knl1004-463589-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इनरव्हील क्लब ने समाजसेवी संस्थाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इनरव्हील क्लब ने समाजसेवी संस्थाओं को किया सम्मानित
Fri, 30 Aug 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इनरव्हील क्लब ने स्थापना दिवस पर एक निजी होटल में क्लब ने चेयरमैन विजिट व रूबी सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से की। इस मौके पर क्लब ने समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया।
जिला चेयरमैन सुजाता आहूजा ने कहा कि क्लब एक अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन है, जो समाज में मित्रता व सेवा का कार्य करती है। क्लब की प्रधान ऋचा गुप्ता ने कहा कि शहर की सबसे पुराने क्लब की प्रधान बनना उसके लिए गर्व की बात है।
उन्होंने बताया कि इस क्लब की स्थापना 28 अगस्त 1984 को डॉ. राजरानी गर्ग ने की थी। क्लब की 40वीं वर्षगांठ पर नारायण सेवा संस्थान डाॅ. विवेक गुप्ता के अस्पताल में उपकरणों के लिए 15 हजार रुपये, एक व्हीलचेयर, 10 हजार रुपये फिजियोथेरेपी सेंटर, अनाथ आश्रम और वृद्ध आश्रम में बर्तन आदि की मदद की।
विज्ञापन
जानकारी दी गई कि डॉ. दीपक गर्ग व क्लब की तरफ से गर्ग आई एंड मैटरनिटी होम में वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग के रक्त, शुगर और आंखों की जांच करवाने के साथ उन्हें दवाएं व चश्मे दिए जाएंगे। साथ ही नर नारायण सेवा समिति को स्कूल के लिए 10 हजार रुपये और लावारिस शव के संस्कार के लिए जीवन रक्षक दल को चार हजार रुपये, 21 हजार रुपये रोटरी अन्नपूर्णा में दिए गए।
उन्होंने बताया कि यह सहायता क्लब द्वारा हर महीने की जाती है। कार्यक्रम का समापन कृष्णा डांस के साथ हुआ। इसमें डांस की प्रस्तुति रीचा, आंचल, प्रीति, कनिका ने की।
इस मौके पर संतोष चौधरी, वर्षा अग्रवाल, शालिनी, सुमन, शशि, वंदना, डाॅ. कमलेश जिंदल, डॉ. सोनी बंसल, डॉ. कविता जिंदल, वीणा, ममता, अन्नु, पूनम, रमा, आशा, किरण, पूजा गोयल व गुरप्रीत कौर आदि उपस्थित रहीं।