फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   INLD staged a strong protest against inflation, broke pots in Kaithal

Kaithal News: महंगाई के खिलाफ इनेलो का जोरदार प्रदर्शन, कैथल में फोड़े मटके

Mon, 01 Jun 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
INLD staged a strong protest against inflation, broke pots in Kaithal
मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। विज्ञ​प्ति
कैथल। बढ़ती महंगाई के खिलाफ इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को कैथल जिला मुख्यालय पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा शामिल हुए। भारी संख्या में प्रदर्शन में पहुंची महिलाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पिहोवा चौक पर मटके फोड़े और महंगाई के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

जवाहर पार्क से शुरू हुआ विशाल प्रदर्शन शहर की प्रमुख सड़कों से होता हुआ पिहोवा चौक पहुंचा। यहां इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मटके फोड़कर सरकार की नीतियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा की अगुवाई में एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को अनिल तंवर क्योड़क, एडवोकेट शशिभूषण वालिया, एडवोकेट संजीव माजरा, रामप्रकाश गोगी, सतीश गर्ग, प्रवीण चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष सीता रानी, मोनी बालू और बलकार बल्लू ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने ने कहा कि प्रदेश और देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार इसे नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। सरकार जनता को पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने की सलाह देती है जबकि खुद के नेता और मंत्री साइकिल यात्रा के नाम पर दिखावा करते हैं और पीछे गाड़ियों के लंबे काफिले चलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों रुपये की साइकिलें केवल फोटो खिंचवाने के लिए खरीदी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों पर सबसे ज्यादा मार

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि डीजल की कीमतों में वृद्धि का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है क्योंकि ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और अधिकांश कृषि उपकरण डीजल पर निर्भर हैं। खाद, बीज और बिजली की बढ़ती दरों ने किसानों की आर्थिक परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

पूरी तरह बिगड़ चुका जनता का बजट

माजरा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह से चरमरा गया है। बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे युवाओं पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर है। प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो इनेलो प्रदेशभर में अपना आंदोलन और तेज करेगी। पार्टी आम जनता, किसानों और मजदूरों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।

-----------
बाक्स

प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, रखीं ये प्रमुख मांगें

इनेलो की ओर से प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी गैस की कीमतों में तत्काल कमी की जाए। पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए गए करों में राहत दी जाए। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। किसानों और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएं।

मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed