Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   INLD SC Cell District President joins Congress

Kaithal News: इनेलो एससी सेल के जिलाध्यक्ष कांग्रेस में

Tue, 14 Oct 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
INLD SC Cell District President joins Congress
रामनिवास मेहरा हुए कांग्रेस में शामिल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले की राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर हुआ, जब इनेलो एससी सेल के जिलाध्यक्ष रामनिवास मेहरा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि रामनिवास मेहरा जैसे जुझारू कार्यकर्ता अब भाजपा के अन्यायी शासन के खिलाफ कांग्रेस के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में दलित अधिकारियों को अपमानित और दरकिनार किया गया। भाजपा की नीतियां गरीब और वंचित समाज के खिलाफ काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा, जो संविधान बदलने का दावा करती फिरती है, उसे जनता ने लोकसभा चुनाव में सिर्फ 240 सीटों पर रोक दिया, जो उसके मनुवादी एजेंडे के खिलाफ एक स्पष्ट जनादेश है।
विज्ञापन


उन्होंने एडीजीपी वाई. पूरण कुमार की आत्महत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि आईआईएम अहमदाबाद से शिक्षित, प्रतिभाशाली आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार को भी न्याय नहीं मिला। उनकी पत्नी वरिष्ठ आईएएस हैं, फिर भी उन्हें बचाया नहीं जा सका, यह भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा शासन में दलित अधिकारियों और नेताओं का अपमान चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि एक वरिष्ठ मंत्री ने सार्वजनिक रूप से दलित महिला आईपीएस अधिकारी का अपमान किया, एक दलित भाजपा विधायक को सुरक्षा के लिए गुहार लगानी पड़ी, जबकि हिसार के एक दलित विधायक को स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंच पर बैठने तक की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, लख्मी पबनावा, सुरेंद्र रांझा, संदीप, बलवान, महिपाल, राजपाल, रामफल, वेदपाल, असलम खान, नरेश कुमार, पंकज मेहरा, सत्यवान बहादुर सिंह, राजेंद्र शर्मा बलवंती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गरीबों की आवाज उठा रही कांग्रेस ः आदित्य

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, मजदूर, किसान, एससी और बीसी वर्ग के अधिकारों की आवाज रही है और आगे भी इसी मिशन पर डटी रहेगी। उन्होंने रामनिवास मेहरा का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें पूरा सम्मान देने और जनता के हित में साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड़ ने रामनिवास मेहरा को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed