फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   INLD had the most influence on Guhla seat.

Kaithal News: गुहला सीट पर इनेलो का रहा सबसे ज्यादा जलवा

Sat, 07 Sep 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
INLD had the most influence on Guhla seat.
गुरमीत सीड़ा गुहला-चीका। वर्ष 1977 के अंदर अस्तित्व में आए आरक्षित गुहला विधानसभा क्षेत्र में अब तक हुए नौ चुनाव में इनेलो ने सबसे अधिक यहां चार बार विधायक बनाए हैं, जबकि दो कांग्रेस, एक बार जनता पार्टी व एक बार भाजपा तो पिछले चुनाव में जजपा ने यहां से चाबी के साथ सता का ताला खोला था। इस विधानसभा चुनाव में इस सीट पर अभी जजपा व भाजपा ने ही प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


एक लाख 93 हजार 065 कुल वोटर हैं। भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में पर पारा राम उर्फ रवि बाजीगर का टिकट काटते हुए भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, जजपा ने युवा नेता कांगथली के मौजूदा सरपंच कृष्ण बाजीगर पर इस बार भी दांव खेला है।
विज्ञापन


कौन कब रहा गुहला क्षेत्र से विधायक

गुहला में पहली बार हुए वर्ष 1977 में चुनावों में ईश्वर सिंह जनता पार्टी जो चौ. देवीलाल की थी, वर्ष 1982 में लोकदल से दिल्लू राम, 1987 से लोकदल से बूटा सिंह, वर्ष 2000 में इनेलो से स्व. अमर सिंह ढांडे, वर्ष 2009 में भी फूल सिंह खेड़ी इनेलो से विधायक रहे है। इसके बाद वर्ष 2014 में यहां से भाजपा के कुलवंत बाजीगर विधायक बने। 2019 में यहां से जजपा की टिकट पर ईश्वर सिंह विधायक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्षेत्र से विधायक बने नेताओं में से दिल्लू राम बाजीगर एक बार सीपीएस रहे हैं, लेकिन इसके अलावा किसी भी नेता को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। इस क्षेत्र से आज तक कोई भी महिला नेत्री विधायक नहीं बनी है। हर चुनाव में महिला प्रत्याशी मैदान में तो उतरी हैं, लेकिन विधानसभा में पहुंचने का मौका किसी को नहीं मिला है।

इस बार मुकाबला कांग्रेस व भाजपा में आमने सामने का हो सकता है, लेकिन कांग्रेस व आम आदमी पार्टी में गठबंधन होने की संभावना ने टिकटार्थी को लेकर आम लोगों के बीच गहमागहमी शुरू हो गई है की टिकट किसको मिलेगा। संवाद

चुनाव परिणाम 2019
पार्टी
उम्मीदवार
वोट

जेजेपी
ईश्वर सिंह
36,518

कांग्रेस दिल्लू राम
31,944

आजाद
देवेंद्र हंस
29,473
कांग्रेस से टिकट के लिए कशमकश जारी

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस से जहां दिल्लू राम बाजीगर, देवेंद्र हंस, नरेश ढांडे व फूल सिंह खेड़ी टिकट के दावेदार हैं। वहीं इनेलो से पूनम सुल्तानिया रामेश्वर पहलवान राजू भागल सहित कई अन्य नेता भी कतार में हैं। देखना होगा दोनों पार्टियां किस उम्मीदवार पर दांव खेलती हैं। मौजूदा विधायक ईश्वर सिंह भी अपने परिवार सहित कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। वे भी टिकट के लिए पूरी दौड़ धूप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed