{"_id":"66907c8f3b86394200040ad7","slug":"information-taken-on-cow-service-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428921-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गोवंश सेवा पर ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गोवंश सेवा पर ली जानकारी
Fri, 12 Jul 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गो रक्षा दल हरियाणा की ओर से चंदाना गेट पर संचालित शिव गो चिकित्सालय में गो रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य योगेंद्र महाराज व उपाध्यक्ष आचार्य आजाद ने दौरा किया। इस दौरान आचार्य ने गो चिकित्सालय में पहुंचकर यहां पर गोवंश की सेवा पर जानकारी ली।
आचार्य आजाद ने जिला अध्यक्ष बलकार को प्रत्येक गांव में 11 सदस्यों की टीम गठित करने के निर्देश दिए। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक गांव में 11 सदस्यों की कमेटी गठित की जाएगी। जिला महामंत्री कबीर ने बताया कि इस चिकित्सालय में गो माता के साथ अन्य जीवों का भी इलाज किया जाता है। आचार्य योगेंद्र महाराज ने बताया कि पूरे हरियाणा में इसी प्रकार गो रक्षा दल की टीमें कार्य कर रही हैं। इस मौके पर जयपाल, रमन, अनिल, विष्णु, फौजी, हैप्पी, गुल्लू, वासु, सुखदेव, शैंकी, पाली, अमन आदि मौजूद रहे। संवाद