फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information provided regarding menstrual hygiene management.

Kaithal News: मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के विषय में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Information provided regarding menstrual hygiene management.
गुहला-चीका। महिला व बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गुहला के 75 गांव के 180 आंगनबाड़ी केंद्रों के अंदर हर दिन गतिविधियां मनाई जा रही हैं। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शपथ, आओ स्कूल चले, लड़कियों की एनीमिया की जांच व मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में किशोरियों को समझाना, ग्राम सभा की ओर से महिला पंचों के साथ बैठकर महिलाओं व बच्चों के अधिकारों के विषय में बातें करना ,पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के बारे में हर गांव की महिलाओं को जागरूक करना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शपथ को सेल्फी विद डॉटर और बेटी के नाम पौधरोपण जैसी गतिविधियां करवाई गईं। सुपरवाइजर दीप्ति की ओर से गांव खरोदी, अजीमगढ़, सुलतानिया में गतिविधियां करवाई गईं। सुपरवाइजर ने सलाह दी कि पोषण के बारे में शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए पौष्टिक भोजन खाना चाहिए और पर्याप्त पानी पीना चाहिए। पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत लिंग जांच न करवाना व करवाने वालों को किस प्रकार की सजा हो सकती है। इसके बारे में बताया और महिलाओं को जागृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed