फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information on water management and advanced technology will be available at the Agriculture Fair.

Kaithal News: कृषि मेले में जल प्रबंधन के साथ मिलेगी उन्नति तकनीकि की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Information on water management and advanced technology will be available at the Agriculture Fair.
कैथल।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की ओर से 28 फरवरी से एक मार्च तक दो दिवसीय कृषि विकास मेला अनाज मंडी लाडवा कुरुक्षेत्र में लगाया जाएगा। इस मेले का मुख्य विषय जल संरक्षण-प्रति बूंद से अधिक फसल रखा गया है, जिसका उद्देश्य किसानों को जल प्रबंधन की उन्नत तकनीक से अवगत कराना तथा कम पानी में अधिक उत्पादन की दिशा में प्रेरित करना है। जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने दी है।
उन्होंने बताया कि कृषि विकास मेले के दौरान कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत किस्म के बीजों तथा नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों के लिए मिट्टी एवं पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी, इसके अतिरिक्त रोग ग्रस्त फसलों की जांच एवं निदान, फसल प्रतियोगिता, गृह विज्ञान संबंधी जानकारी तथा कृषि विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि विकास मेले में खरीफ फसलों एवं सब्जियों के उन्नत किस्म के बीजों की जानकारी एवं बिक्री, विश्वविद्यालय के प्रकाशनों की बिक्री तथा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रमेश कुमार यादव ने प्रदेश के सभी किसानों, कृषि अधिकारियों, प्रगतिशील किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों से अपील करते हुए कहा कि वे दो दिवसीय इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वैज्ञानिक तकनीक का लाभ उठाएं और अपनी आय में वृद्धि करें। उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर स्टॉल लगाने एवं अन्य जानकारी के लिए सह-निदेशक विस्तार, विस्तार शिक्षा निदेशालय चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मोबाइल नंबर 94164 82401 तथा 01662-255234 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed