फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information given about the benefits and side effects of mobile phones

Kaithal News: मोबाइल के फायदे, दुष्परिणामों की दी जानकारी

Thu, 22 Feb 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Information given about the benefits and side effects of mobile phones
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बुधवार को तहसीलदार अनिल कुमार बिढ़ान ने शिरकत की। इसमें प्रतिभागियों को मोबाइल के फायदे एवं दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान क्विज प्रतियोगिता, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई। प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों का मेडिकल चेकअप भी किया एवं एचआईवी एड्स बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि यह शिविर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के निर्देशानुसार एवं डीसी प्रशांत पंवार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता का सिद्धांत लेकर आगे बढ़ता है। हमें रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से चलाई जा रही जन कल्याण की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अधिक से अधिक स्वैच्छिक कार्यकर्ता बनकर हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने कहा कि इस पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाया जा सके।


इस शिविर में जिला कैथल के 20 महाविद्यालयों से 100 विद्यार्थी और 20 यूथ रेडक्रॉस काउंसलर भाग ले रहे है। इस अवसर पर डॉ. विपुल सिंघानिया, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. बीरबल दलाल, पवन कुमार, रतन लाल, जिला कैथल के 20 महाविद्यालयों से आए 20 काउंसलर और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed