फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information given about new technology innovation in education

Kaithal News: शिक्षा की नवीन तकनीक नवाचार की दी जानकारी

Wed, 10 Dec 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Information given about new technology innovation in education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षक शिक्षा में नवाचार और तकनीक का महत्व विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वेबिनार को सफल बनाया।

वेबिनार में बतौर मुख्य वक्ता प्रोफेसर राजकुमार (सीडीएलयू विश्वविद्यालय, सिरसा), डॉ. गोबिंद सिंह (केंद्रीय विश्वविद्यालय, राजस्थान) एवं डॉ. रमेश कुमार (सरकारी राष्ट्रीय कॉलेज, सिरसा) ने अपने विचार साझा किए। प्रोफेसर राजकुमार ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षक शिक्षा को नवीन तकनीक और नवाचार से जोड़ना अब अनिवार्य हो चुका है। कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से शिक्षक प्रशिक्षण पहले की तुलना में अधिक सरल, प्रभावी और सुलभ हो गया है। डॉ. गोबिंद सिंह ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं, वीडियो लेक्चर और डिजिटल पुस्तकें शिक्षकों के लिए सीखने के नए अवसर खोल रही हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी युग में शिक्षकों को निरंतर अपडेट करते रहना
विज्ञापन


चाहिए, ताकि वे बदलती शिक्षा प्रणाली

के साथ कदम मिला सकें। डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि नवाचार शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रुचिकर, प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाते हैं। वहीं, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमित सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षक शिक्षा में तकनीकी नवाचारों को अपनाना भविष्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed