फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information given about fire safety training and Ayurveda

Kaithal News: अग्निशमन सुरक्षा प्रशिक्षण और आयुर्वेद के बारे में दी जानकारी

Tue, 31 Dec 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 31 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Information given about fire safety training and Ayurveda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में तीसरे दिन योगाभ्यास किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को अग्निशमन सुरक्षा प्रशिक्षण, आयुर्वेद के बारे में जानकारी दी गई।

स्वयंसेवक हिमांशु ने अन्य स्वयंसेवकों को योगाभ्यास करवाया। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता व अग्निशमन विभाग से आए हुए विशिष्ट अतिथि प्रताप सिंह ने बच्चों को अग्नि शमन सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। प्रताप सिंह ने बताया कि हम किस प्रकार अचानक आग लग जाने पर धैर्य रखते हुए आग पर काबू पा सकते हैं और वहां पर फंसे हुए जान-माल की रक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आयुष विभाग से आए डॉ. रमेश कुमार ने भी शिविरार्थियों को व्यावहारिक जीवन में आयुर्वेद के अवर्णनीय महत्व की जानकारी दी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए हमें सर्वप्रथम शुद्ध वायु,जल और शुद्ध सात्विक और पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वयंसेवकों को बताया कि बहुत सारी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हमारे रसोई में ही उपलब्ध होती है। जिसके महत्व के बारे में आम लोगों को जानकारी नहीं होती है। रसोई घर में उपलब्ध हल्दी, लौंग, इलायची, अदरक, शहद, काली मिर्च इत्यादि से काफी सारी बीमारियों का इलाज घर पर ही हम कर सकते हैं। प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती है।


तलवाड़ ने शिक्षाप्रद व मनोहारी प्रस्तुति के लिए संबंधित प्रशिक्षकों और शिविरार्थियों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक अजय दुआ, कार्यक्रम अधिकारी सुमित कौशिक, कार्तिक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed