फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information about randomization of EVMs

Kaithal News: ईवीएम का रेंडमाइजेशन कर दी जानकारी

Tue, 03 Sep 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Information about randomization of EVMs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती की मौजूदगी में ईवीएम का रैंडेमाइजेशन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। रैंडेमाइजेशन चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ईसीआई की वेबसाइट पर किया गया। रैंडेमाइजेशन के बाद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा वार एक-एक प्रति भी उपलब्ध करवाई गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिला में कुल 807 मतदान केंद्र हैं। जिला में 1573 बैलेट यूनिट, 968 कंट्रोल यूनिट व 1048 वीवीपैट मशीनें मुहैया हैं, जिनमें से रैंडेमाइजेशन प्रक्रिया के तहत गुहला विधानसभा क्षेत्र के लिए 238 बैलेट यूनिट, 238 कंट्रोल यूनिट, 258 वीवीपैट मशीन अलॉट की गई। कलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 250 बैलेट यूनिट, 250 कंट्रोल यूनिट तथा 271 वीवीपैट मशीन दी गई।
विज्ञापन


इसी प्रकार कैथल विधानसभा क्षेत्र के लिए 258 बैलेट यूनिट, 258 कंट्रोल यूनिट तथा 279 वीवीपैट मशीन अलॉट की गई। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 220 बैलेट, 220 कंट्रोल यूनिट तथा 239 वीवीपैट मशीन अलॉट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुहला के आरओ एवं एसडीएम कृष्ण कुमार, कलायत के आरओ एवं एसडीएम सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, ट्रेनी आईएएस अंकिता पुवार, डीआरओ चंद्र मोहन, डीआईओ दीपक खुराना, चुनाव तहसीलदार नायब सुभाष, राजनीतिक प्रतिनिधियों में राममेहर, चंद्रभान दयौरा, अमरीक सिंह, रमेश कुमार, गुलाब सिंह, बंसी लाल, सुरजीत आदि मौजूद रहे।


आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सही से हो : : डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दल व अन्य चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन चुनावी खर्चे का ब्योरा रजिस्टर में दर्ज करें। चुनावी प्रक्रिया में जो भी टीमें निगरानी व अन्य कार्यों के लिए पहुंचेगी तो सभी सहयोग करते हुए सही जानकारी मुहैया करवाएं। नामांकन के वक्त निर्धारित की गई गाड़ियां व व्यक्ति ही आएं। इसके साथ-साथ चुनाव आयोग द्वारा जो भी हिदायतें जारी हो, उसकी दृढ़ता से पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed