{"_id":"68aa05c050cba9547003485a","slug":"inflation-hits-kitchen-budget-gets-spoiled-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136697-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महंगाई की मार, बिगड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महंगाई की मार, बिगड़ा रसोई का बजट
Sat, 23 Aug 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। टमाटर के बढ़े दाम से रसोई का बजट बिगड़ गया है। कुछ दिन पहले तक 20 से 30 रुपये प्रति किलो मिलने वाला टमाटर अब 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
इसका असर भोजन की थाली पर साफ नजर आने लगा है। कई लोगों ने टमाटर का उपयोग सलाद के लिए बंद कर दिया है। अब थोड़ा बहुत उपयोग सब्जियों और दालों में ही किया जा रहा है।
सब्जी विक्रेता दुकानदार गौरव अरोड़ा व बलवान प्रजापत आदि ने बताया कि कुछ समय पहले स्थानीय खेत से टमाटर आ रहे थे, तभी उनके भाव सामान्य थे, लेकिन अब टमाटर मुख्य रूप से नासिक से आ रहे हैं, जहां अधिक बारिश होने की वजह से इसकी फसल प्रभावित हुई है। इसका असर इसके रेटों पर पड़ा है, जिसके फलस्वरूप लोगों ने इसका उपयोग कम कर दिया है, ताकि घर का बजट असंतुलित न होने पाए।
विज्ञापन
वर्तमान में सब्जियों के दाम : इसके अलावा बाहर से आ रही सब्जी के दाम अधिक हैं। इस समय बाजार में बाहर से आने वाली सब्जियां महंगे दामों पर बिक रही हैं।
शिमला मिर्च 100 रुपये प्रति किलोग्राम, मटर 160 रुपये प्रति किलोग्राम, अदरक 120 रुपये प्रति किलोग्राम और गोभी 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। वहीं, स्थानीय सब्ज़ियों की कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं।
तोरी 60 रुपये प्रति किलोग्राम, अरबी 50 रुपये प्रति किलोग्राम, करेला 60 रुपये प्रति किलोग्राम, भिंडी 60 रुपये प्रति किलोग्राम, हरी मिर्च 80 रुपये प्रति किलोग्राम, बैंगन 40 रुपये प्रति किलोग्राम, आलू 20 रुपये प्रति किलोग्राम और प्याज 30 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रहा है।
सब्ज़ी विक्रेताओं का कहना है कि बाहर से आने वाली सब्ज़ियों के दाम ज्यादा होने के चलते ग्राहक ज्यादातर लोकल सब्ज़ियों का रुख कर रहे हैं।