फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Indus Public School topped and MDN got second place

Kaithal News: इंडस पब्लिक स्कूल अव्वल और एमडीएन को दूसरा स्थान

Wed, 30 Jul 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Indus Public School topped and MDN got second place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अंतर-विद्यालयीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था— “क्या नई पीढ़ी में धैर्य और सहनशीलता की कमी है?” प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए और अपने तर्कों से विषय को मजबूती से रखा।

प्रतियोगिता में शेमरॉक पब्लिक स्कूल, एमडीएन पब्लिक स्कूल, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, माइलस्टोन पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल और इंडस पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालयों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में इंडस पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। एमडीएन पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। छवि और वंशिका को सर्वश्रेष्ठ वक्ता की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार एवं अध्यक्ष निधि कंसल ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी तथा उनकी मार्गदर्शिका हिंदी अध्यापिका ममता का विशेष आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधक गौरव गर्ग एवं प्रधानाचार्य डॉ. संत कौशिक ने विजेता छात्राओं का अभिनंदन करते हुए उनके हिंदी भाषा प्रेम और प्रस्तुति कौशल की सराहना की। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. कमलेश मिश्रा, कमलेश सिंगला और अंजू गर्ग उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

विद्यालय की विद्यार्थी परिषद ने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि  ऐसे आयोजनों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी अभिव्यक्ति क्षमता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है, जिससे छात्रों के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व निखारती हैं।


एमडीएन की मनस्वी और वंशिका ने नाम किया रोशन

एमडीएन ग्लोबल स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा मनस्वी (पुत्री सवीन कुमार) और कक्षा 11 की छात्रा वंशिका (पुत्री जितेंद्र) ने क्रमशः पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली, तर्कसंगत और आत्मविश्वासपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। उनकी धाराप्रवाह भाषा, सशक्त तर्क और प्रभावशाली प्रस्तुति शैली ने उन्हें 10 प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच द्वितीय स्थान दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed