{"_id":"69ff873745d726e323016d7a","slug":"indri-mla-invited-for-kashyap-jayanti-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149104-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इंद्री विधायक ने कश्यप जयंती का दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इंद्री विधायक ने कश्यप जयंती का दिया न्योता
विज्ञापन
ग्रामीणों को जयंती को लेकर न्योता देते विधायक रामकुमार। प्रवक्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। इंद्री से विधायक एवं हरियाणा विधानसभा में चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने 24 मई को कैथल में होने वाले राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह को लेकर विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को आमंत्रित किया।
उन्होंने नौच, मांडी, कवारतन, सीवन और फर्शमाजरा गांवों में पहुंचकर समाज के लोगों से मुलाकात की और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। राम कुमार कश्यप ने बताया कि यह समारोह कैथल की अनाज मंडी में राज्य स्तर पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से कश्यप समाज के लोग बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत महापुरुषों की जयंती सरकारी स्तर पर मना रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष महर्षि कश्यप जयंती राज्य स्तरीय रूप से कैथल में आयोजित की जा रही है। संवाद