फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   India wins the Tapball Series 3-1

Kaithal News: भारत का टेपबॉल सीरीज पर 3-1 से कब्जा

Sun, 10 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 10 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
India wins the Tapball Series 3-1
38 कैथल। भारत-नेपाल टेपबाॅल सीरीज में भारतीय महिला टीम की सदस्य। कोच - फोटो : हाईवे पर नवाबगंज टोल पर लगा जाम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। इंटरनेशनल टेपबॉल काउंसिल की ओर से नेपाल के पोखरा शहर में आयोजित भारत-नेपाल टेपबॉल सीरीज में भारतीय महिला टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की। इस टीम की उपकप्तान सीवन की श्वेता रहीं, जबकि कुरुक्षेत्र की कनिष्क और फरीदाबाद की सिमरन ने भी अपनी उपस्थिति से टीम को मजबूती दी।

सीरीज में जीत हासिल करने के बाद हरियाणा टेपबॉल संघ के महासचिव संजय सेन ने टीम में शामिल प्रदेश की तीनों खिलाड़ियों को फोन पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस जीत ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


महासचिव संजय सेन ने बताया कि इस सीरीज का आयोजन नेपाल के खूबसूरत शहर पोखरा में किया गया था, जिसमें दोनों देशों की महिला टीमों ने चार मुकाबले खेले। भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैच जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम की। जीत की खबर मिलते ही भारतीय टेपबॉल संघ और हरियाणा टेपबॉल संघ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय टेपबॉल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा चयनित इस महिला टीम में हरियाणा की तीन खिलाड़ी शामिल रही। टीम की प्रबंधक कृष्णा दास और कोच राजस्थान के ललित कुमार थे, जिन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर रणनीति और मनोबल के साथ खेलने के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed