फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   India Alliance's Lok Sabha candidate Sushil Gupta reached Kisan Bhawan.

Kaithal News: किसान भवन पर पहुंचे इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
India Alliance's Lok Sabha candidate Sushil Gupta reached Kisan Bhawan.
कैथल। लोकसभा के चुनाव की तारीख बहुत नजदीक आ चुकी है, चुनावों की घोषणा कुछ ही दिनों में हो जायेगी। इंडिया गठबंधन से कुरुक्षेत्र लोकसभा से आप पार्टी से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है। डॉ. सुशील गुप्ता लगातार कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर बैठक सांझा कर रहे हैं और इसी क्रम में आज किसान भवन सुरजेवाला निवास पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुदीप सुरजेवाला से मिलने पहुंच प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
विज्ञापन

गुप्ता ने गठबंधन सरकार पर कहा कि आज किसानों को सड़कों पर पीटा जा रहा है, महिला खिलाड़ियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है, देश व प्रदेश का युवा रोजगार के लिए हक़ मांग रहा है, बढ़ती महंगाई ने गृहणियों की कमर तोड़ने का काम किया है, व्यापारी व छोटा दुकानदार और हरियाणा का आमजन मानस त्राहिमाम कर रहा है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का हर साथी कंधे से कंधे मिलाकर जीत दर्ज करेगा। सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस पार्टी व आप पार्टी का सांझा उम्मीदवार सुशील गुप्ता उनके बड़े भाई भी हैं। कहा कि कुछ ही दिनों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल आएंगे और बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों को लेकर उत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी डाॅ. सुशील गुप्ता ने सीवन में कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती हैं। इसके लिए एक मात्र विकल्प आम आदमी पार्टी ही है। पार्टी ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से टिकट दी है और उन्हें मैदान में उतारा है। उन्हें हरियाणा की जनता पर विश्वास है कि इस बार जनता आम आदमी पार्टी को जिताएगी। जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों को लेकर काफी उत्साहित है। कार्यक्रम में पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह गोबिंदपुरा, कुलभूषण शर्मा, जिला पार्षद राकेश खानपुर ने डा. सुशील गुप्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम में कृष्ण गर्ग, पिरथी सैनी, विवेक बंसल, देवेन्द्र हंस, संजय कंसल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed